फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banke Bihari Temple: मंदिर में हादसे के बाद भी नहीं सुधरे हालात, भीड़ के दबाव में बुजुर्ग महिला घायल

Mon, 29 Aug 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured due to stuck in crowd in Banke Bihari Mandir Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर भीड़ के कारण हुए हादसे के बाद हालात नहीं सुधर रहे हैं। मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जब भीड़ का रेला मंदिर में प्रवेश कर रहा था, तब गलियों में भी लोगों की भीड़ देखी गई। इसे नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं दिखी। पुलिस भी हरकत में नजर नहीं आई। भीड़ के दबाव में फिरोजाबाद की 68 वर्षीय वृद्धा राजकुमारी घायल हो गई और परिवार से बिछड़ गई। बाद में परिजन मिले। अमर उजाला टीम ने जब मंदिर का जायजा लिया तो यह हालात सामने नजर आए।

सुबह नौ बजे बांकेबिहारी मंदिर मार्ग

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की भीड़ ही भीड़ दिखाई दी। लोग मंदिर की ओर दर्शन की अभिलाषा लिए चले ही जा रहे थे। विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक हालात ऐसे थे कि पैदल निकलना भी दूभर हो चला था। 

Elderly woman injured due to stuck in crowd in Banke Bihari Mandir Vrindavan
गेट नंबर दो पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुबह 10 बजे मंदिर का गेट नंबर तीन

मंदिर के गेट नंबर तीन से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी नदारद थे। लोग बैग आदि सामान लेकर मंदिर में प्रवेश करते दिखे। कोई रोकने और टोकने वाला नहीं था।

सुबह 10:30 बजे गेट नंबर दो 

राधावल्लभ और पुरोहित गली से लोगों की भीड़ मंदिर में प्रवेश करने के लिए गेट नंबर दो पर पहुंची। यहां भीड़ का दबाव बढ़ने पर गेट को अंदर से बंद कर दिया गया। बाहर धूप में हजारों श्रद्धालु खड़े होकर गेट खुलने का इंतजार करते दिखे। इनमें बच्चे, महिलाएं और वृद्ध शामिल थे। 

Elderly woman injured due to stuck in crowd in Banke Bihari Mandir Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर की कुंज गली में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुबह 11 बजे परिक्रमा गली

बांकेबिहारी मंदिर की परिक्रमा गली में लगाई गई बैरिकेडिंग गेट के कारण लोग फंस गए। कई बार कहने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने गेट नहीं खोला तो महिलाएं, युवती और पुरुष गेट को लांघकर गलियों में प्रवेश करते दिखे। 

सुबह 11:15 बजे निकासी मार्ग

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से राधा सनेह बिहार मंदिर की ओर निकासी मार्ग पर पुलिसकर्मी बैंच पर बैठे आराम फरमा रहे थे, जबकि मंदिर के निजी गार्ड इस मार्ग से अंदर जाने वालों को रोकते दिखे। यहां पुलिसकर्मियों ने कई श्रद्धालुओं से बदसलूकी भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Elderly woman injured due to stuck in crowd in Banke Bihari Mandir Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुबह 11:40 बजे मंदिर परिसर

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में राजभोग आरती से पूर्व मंदिर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात लगातार बिगड़ते चले गए। मंदिर में सफोकेशन से सांस लेने में भी कई लोगों को परेशानी होती दिखी। भीड़ में फंसे बच्चे और महिलाओं की चीखपुकार मच रही थी। वहीं मंदिर के कर्मचारी भीड़ को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे थे।

मंदिर सेवायत के प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि मंदिर की व्यवस्थाओं में अभी कोई सुधार नहीं हुआ है। प्रशासन को इसे सुधारने के लिए ठोस उपाय करने होंगे। 

विज्ञापन
Elderly woman injured due to stuck in crowd in Banke Bihari Mandir Vrindavan
बांकेबिहारी में जूते पहनकर प्रवेश कर गया श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी में कई श्रद्धालु जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश कर गए। मंदिर सेवायतों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इससे जहां मंदिर की मर्यादा बिगड़ी है वहीं प्रशासनिक और नगर निगम प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। श्रद्धालुओं के द्वारा जूते चप्पल से मंदिर में प्रवेश करने को लेकर मंदिर सेवायतों ने भारी नाराजगी जताई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed