फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद पर दो साल बाद ताजमहल में हुई नमाज: मस्जिदों में उमड़े अकीदतमंद, मथुरा की ईदगाह मस्जिद में अमन-चैन की दुआ

Tue, 03 May 2022 10:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 May 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
eid ul fitr muslims offer Eid Namaj at Taj Mahal and shahi idgah masjid mathura
ताजमहल की मस्जिद में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

ईद के मौके पर मोहब्बत की मिसाल ताजमहल अकीदतमंदों से गुलजार हो गया। दो साल बाद ताजमहल की शाही मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर ताजमहल में सुबह सात से नौ बजे तक प्रवेश निशुल्क रहा। ताजमहल के बाहर फतेहपुरी मस्जिद, काली मस्जिद में भी नमाज हुई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते 2020 और 2021 में ताजमहल बंद रहा था। जिससे ईद उल फितर पर नमाज के लिए लोगों को प्रवेश नहीं मिल सका था।



इंतजामिया कमेटी ने सभी लोगों से अपील की थी कि कोई भी सड़क पर नमाज न पढ़े। ताजमहल समेत क्षेत्र में कई मस्जिदें हैं, जहां अंदर ही नमाज अदा की जाए। इसके चलते ताजमहल के अलावा आगरा की प्रमुख मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। उन्होंने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी जिलों में ईद का त्योहार पूरे रस्मो रिवाज के साथ मनाया जा रहा है। ईद को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों की दी ईद की बधाई


 

eid ul fitr muslims offer Eid Namaj at Taj Mahal and shahi idgah masjid mathura
ताजमहल में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की शाही मस्जिद में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इसके लिए सुबह सात बजे से ही नमाजी आने लगे थे। सुबह सात बजे से नौ बजे तक प्रवेश निशुल्क रहा। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग काफी संख्या में यहां नमाज अदा करने पहुंचे। यहां नमाजियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए सैलानियों ने भी इन पलों को अपने कैमरे में कैद किया। 

केंद्रीय राज्यमंत्री देवूसिंह चौहान ने दी ईद की मुबारकबाद  

eid ul fitr muslims offer Eid Namaj at Taj Mahal and shahi idgah masjid mathura
आगरा की शाही जामा मस्जिद में नमाज पढ़ते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के अलावा ईदगाह, जामा मस्जिद, अकबरी मस्जिद, शाही मस्जिद कला साबुन कटरा, शाही मस्जिद लोहामंडी, मस्जिद जाल, मस्जिद नूरी, मस्जिद शहीद नगर, बड़ी मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे की ईद की मुबारकबाद दी। 

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दी ईद की मुबारकबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
eid ul fitr muslims offer Eid Namaj at Taj Mahal and shahi idgah masjid mathura
फतेहपुर सीकरी की शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ईद उर फितर पर फतेहपुर सीकरी की शाही जामा मस्जिद में नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अल्लाह से वतन की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी किरावली, क्षेत्राधिकारी, संरक्षण सहायक प्रभारी निरीक्षक व पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 
विज्ञापन
eid ul fitr muslims offer Eid Namaj at Taj Mahal and shahi idgah masjid mathura
मथुरा की ईदगाह मस्जिद से बाहर आते लोग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की शादी ईदगाह मस्जिद में ईद पर खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके। अकीदतमंदों ने तय समय पर ईदगाह पर नमाज अदा की। इसके अलावा शहर और वृंदावन की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नमाज पढ़ी। अक्षय तृतीया और ईद एक ही दिन होने पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed