फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तूफान से तबाही: ताजमहल में उत्तर-पश्चिमी बुर्ज का कैप, सिकंदरा में इनले पत्थर निकले, देखें तस्वीरें

Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal north-western bastion cap and inlay stones came out in Sikandra due to thunderstorm
ताजमहल में टूटे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तबाही के तूफान की रफ्तार के आगे कुछ नहीं टिक पाया। पेड़ और खंभे तूफान के आगे नहीं टिक सके। रविवार शाम को आए तूफान के कारण ताजमहल की उत्तर-पश्चिमी यमुना किनारे की बुर्ज का पिलर कैप गिर गया, वहीं अकबर के मकबरे, सिकंदरा स्मारक में प्रवेश द्वार पर लगे इनले पत्थर निकल कर गिर गए। महताब बाग, ताजमहल, सिकंदरा, एत्माद्दौला और रामबाग स्मारक में पुराने पेड़ों को नुकसान हुआ है। ताज में पानी के प्लांट आंधी से उखड़ गए और सेंट्रल टैंक, जामा मस्जिद और नहरों में गंदगी, धूल भर गई। रविवार को तूफान के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने सोमवार सुबह से ही स्मारकों पर तैनात कर्मचारियों को सर्वे के लिए भेजा, ताकि नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा सके। सभी स्मारकों में केवल दो स्मारकों ताजमहल और अकबर के मकबरे, सिकंदरा में ही पत्थरों के टुकड़े गिरे नजर आए।
Taj Mahal north-western bastion cap and inlay stones came out in Sikandra due to thunderstorm
बुर्जी का पिलर कैप गिरा - फोटो : अमर उजाला
 ताजमहल के यमुना किनारे स्थित मस्जिद के पास की उत्तर पश्चिमी बुर्जी का पिलर कैप गिर गया। दो फुट का चार इंच मोटा पत्थर बाहर की ओर गिरा है, जबकि अकबर के मकबरे के गेट के पर इनले के पत्थर गिर पड़े। 
Taj Mahal north-western bastion cap and inlay stones came out in Sikandra due to thunderstorm
टूटे हुए पेड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल समेत स्मारकों में पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। इनमें अधिकांश पेड़ों की डालियां टूट गई, जबकि एत्माद्दौला, महताब बाग और रामबाग में दो दो पेड़ उखड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal north-western bastion cap and inlay stones came out in Sikandra due to thunderstorm
स्मारक में उखड़ा हुआ पेड़ - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि  तूफान के कारण स्मारकों में ढांचागत केवल दो जगह ही थोड़ा नुकसान हुआ है, इनमें ताज में उत्तर पश्चिमी बुर्ज का पिलर कैप और सिकंदरा गेट के इनले पीस निकले हैं। 
विज्ञापन
Taj Mahal north-western bastion cap and inlay stones came out in Sikandra due to thunderstorm
टूटा हुआ पेड़ - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि पिछली बार की तरह कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बुर्जी की मरम्मत इस साल हम करने वाले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed