फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना घाटों पर देवी प्रतिमा विसर्जन को उमड़े श्रद्धालु, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब

Fri, 19 Oct 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 19 Oct 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
durga idol immersion in yamuna ghats at agra
ताजमहल के पीछे दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दुर्गा नवमी पूजन के बाद शुक्रवार को कलश और देवी प्रतिमा विसर्जन को यमुना घाटों पर आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर रात तक प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला चला। इससे यमुना किनारा रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

यमुना घाटों पर देवी प्रतिमा विसर्जन को उमड़े श्रद्धालु, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब

durga idol immersion in yamuna ghats at agra
देवी प्रतिमा विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद पंडालों से देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाने का क्रम शुरू हुआ। डीजी की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं के झुंड गुलाब उड़ाते हुए चल रहे थे। ट्रक, ट्रैक्टर, टेंपों के अलावा कारों से भी लोग देवी प्रतिमा लेकर घाटों पर पहुंचे। 

यमुना घाटों पर देवी प्रतिमा विसर्जन को उमड़े श्रद्धालु, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब

durga idol immersion in yamuna ghats at agra
देवी प्रतिमा विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की ओर से दशहरा घाट, हाथी घाट, बल्केश्वर घाट और कैलाश घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए अस्थाई कुंडों का निर्माण कराया गया। पूजन सामग्री भी इन्हीं कुंडों में विसर्जित की गई। हाथी घाट पर तो पैर रखने तक की जगह नहीं थी। यहां श्रद्धालुओं की एक टोली प्रतिमा विसर्जन कर नहीं पाती थी, उससे पहले ही कई टोलियां प्रतिमा लेकर पहुंच जातीं। कई बार यहां धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। घाटों की ओर जाने वाली सड़कों पर खूब गुलाल उड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना घाटों पर देवी प्रतिमा विसर्जन को उमड़े श्रद्धालु, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब

durga idol immersion in yamuna ghats at agra
देवी प्रतिमा विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने सभी घाटों पर अस्थायी कुंडों का निर्माण कराया था। इसके बावजूद कई लोगों ने चोरी-छुपे नदी में प्रतिमाएं विसर्जित कर दीं। हाथी घाट, बल्केश्वर घाट और कैलाश घाट पर तो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे लेकिन भीड़ का फायदा उठाते हुए कुछ युवा देवी प्रतिमाएं नदी में पहुंच गए। इन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मियों और युवाओं में तीखी झड़पें भी हुईं। 
विज्ञापन

यमुना घाटों पर देवी प्रतिमा विसर्जन को उमड़े श्रद्धालु, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब

durga idol immersion in yamuna ghats at agra
देवी प्रतिमा विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
श्रीश्री सर्जनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बल्केश्वर दुर्गा पार्क में आयोजित पांच दिवसीय दुर्गोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। पूजा अर्चना के बाद देवी प्रतिमा विसर्जन किया गया। पूजन कलकत्ता के पुरोहित आदित्यनाथ भट्टाचार्य ने कराया। देवी प्रतिमा का विसर्जन बल्केश्वर यमुना कुंड में किया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed