{"_id":"5bc9aaeebdec226997412ee7","slug":"cricketer-deepak-chahar-and-rahul-chahar-selected-for-deodhar-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: फिरोजशाह कोटला पर आमने-सामने होंगे दो क्रिकेटर भाई, इस तारीख को होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: फिरोजशाह कोटला पर आमने-सामने होंगे दो क्रिकेटर भाई, इस तारीख को होगा मुकाबला
Fri, 19 Oct 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Oct 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपक चाहर और राहुल चाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की दुनिया में ताजनगरी का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर और राहुल चाहर ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। इस बार दोनों भाइयों का भारत की प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है।
तस्वीरें: फिरोजशाह कोटला पर आमने-सामने होंगे दो क्रिकेटर भाई, इस तारीख को होगा मुकाबला
2 of 5
दीपक चाहर
वन डे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर देवधर ट्रॉफी में इंडिया बी टीम की ओर से खेलते दिखाई देंगे। इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।
तस्वीरें: फिरोजशाह कोटला पर आमने-सामने होंगे दो क्रिकेटर भाई, इस तारीख को होगा मुकाबला
3 of 5
राहुल चाहर
दीपक के भाई लेग स्पिनर राहुल चाहर देवधर ट्रॉफी में इंडिया सी टीम का हिस्सा बने हैं। राहुल चाहर, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेंगे। देवधर ट्रॉफी का इस सीजन का पहला मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 23 अक्तूबर को इंडिया ए और इंडिया बी टीम के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: फिरोजशाह कोटला पर आमने-सामने होंगे दो क्रिकेटर भाई, इस तारीख को होगा मुकाबला
4 of 5
क्रिकेटर राहुल चाहर और दीपक चाहर
दूसरा मैच 24 अक्तूबर को दिल्ली के ही फिरोजशाह कोटला मैदान पर इंडिया बी और इंडिया सी के मध्य खेला जाएगा। यह मैच आगरा के लिए इसलिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस मैच में दीपक और राहुल एक-दूसरे के आमने-सामने हो सकते हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: फिरोजशाह कोटला पर आमने-सामने होंगे दो क्रिकेटर भाई, इस तारीख को होगा मुकाबला
5 of 5
दीपक चाहर और राहुल चाहर
25 अक्तूबर को इंडिया ए और इंडिया सी के बीच मुकाबला होगा। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ दो टीमों के मध्य 27 अक्तूबर को फिरोजशाह कोटला मैदान पर फाइनल मैच खेला जाएगा। कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने दोनों भाइयों के चयन पर हर्ष प्रकट किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।