फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीक्षांत समारोह: बेटियों पर बरसा 'सोना', 11 पदक पाकर हरियाणा की आकांक्षा बनीं 'गोल्डन गर्ल'

Sat, 12 Oct 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dr Bhimrao Amedkar University convocation ceremony in agra
गोल्डन गर्ल आकांक्षा सिंह - फोटो : PTI
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 85वें दीक्षांत समारोह में एक बार फिर बेटियों का दबदबा रहा। छात्राओं पर एक तरह से पदकों की बरसात हुई। 81 फीसदी पदकों पर उन्होंने कब्जा किया। छात्र महज 19 फीसदी पदक ही पा सके। हरियाणा की डॉक्टर आकांक्षा ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 11 पदक मिले। संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आगरा की मनिंदर कौर और मथुरा की चंचल रहीं। 
Dr Bhimrao Amedkar University convocation ceremony in agra
छात्रा को गोल्ड मेडल प्रदान करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह में 81 फीसदी पदक छात्राओं को मिलने पर मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खुशी जाहिर की। राज्यपाल ने छात्राओं को स्वस्थ और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक बेटियां स्वस्थ नहीं होंगी, तब तक देश कुपोषण मुक्त नहीं हो सकता। 
Dr Bhimrao Amedkar University convocation ceremony in agra
पदक मिलने के बाद खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में 121 मेडल बांटे गए। इसमें से 98 मेडल बेटियों के खाते में आए, 85 स्वर्ण और 13 रजत। छात्रों को 23 मेडल मिले, 20 स्वर्ण और तीन रजत पदक। 84वें दीक्षांत समारोह में भी छात्राओें ने बाजी मारी थी। 125 मेडल में से 106 छात्राओं को और 19 छात्रों को मिले थे। यानि पदक पाने वालों में 85 फीसदी छात्राएं और 15 फीसदी छात्र रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dr Bhimrao Amedkar University convocation ceremony in agra
दीक्षांत समारोह में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
83वें दीक्षांत समारोह में पदक पाने वालों में 83 फीसदी छात्राएं और 17 फीसदी छात्र रहे। 85वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी और एमफिल की उपाधि पाने वालों में भी छात्राएं आगे रहीं। पीएचडी में 33 छात्रों को उपाधि मिली तो छात्राओं की संख्या 38 रही। एमफिल में 50 छात्रों को तो 77 छात्राओं को उपाधि मिली। 
विज्ञापन
Dr Bhimrao Amedkar University convocation ceremony in agra
आकांक्षा सिंह को सबसे अधिक 11 पदक मिले - फोटो : PTI
11 मेडल पाने वाली डॉ. आकांक्षा हरियाणा के जिले महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बे की रहने वाली हैं। गोल्डन गर्ल कहती हैं कि सेना, पुलिस, राजनीति, खेलों में महिलाओं का दबदबा है। वे हिमालय की चोटी से अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी हैं। फिर भी बेटियां बोझ समझी जाती हैं। यह जानकर बहुत दुख होता है कि अभी भी बेटियों को कोख में मारा जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed