फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायना बेंच पर बैठकर ताजमहल को निहारेंगे ट्रंप-मेलानिया, 112 साल पुराना है इतिहास

Fri, 21 Feb 2020 12:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump and Melania will sitting on Diana seat in the Taj Mahal
डायना बेंच पर बैठकर ताज निहारेंगे ट्रंप-मेलानिया - फोटो : Amar Ujala
24 फरवरी को आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया 112 साल पुरानी संगमरमरी बेंच पर बैठकर ताजमहल का दीदार करेंगे। ब्रिटिश शासन के दौरान लार्ड कर्जन ने 1907-08 में ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर लकड़ी की बेंच हटवा कर मुगलिया शैली की संगमरमर से तामीर कराई गई बेंच लगवाई थीं। 


Donald Trump and Melania will sitting on Diana seat in the Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन की राजकुमारी डायना ने 1992 में जब ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर तस्वीरें खिंचवाई तो यह बेंच डायना सीट के नाम से चर्चित हो गई। डायना की यात्रा के बाद कोई ऐसा राष्ट्राध्यक्ष नहीं, जिसने उसी अंदाज में ताज के दीदार के साथ फोटोग्राफी न कराई हो। लार्ड कर्जन ने यहां चार संगमरमरी बेंच लगवाईं, लेकिन वाटर चैनल के सामने वाली बेंच को डायना सीट का नाम दिया गया। 
Donald Trump and Melania will sitting on Diana seat in the Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
रॉयल गेट पर हटेगी रेलिंग, फूलों के गमले लगेंगे 
ताजमहल के रॉयल गेट से अंदर आते ही ताजमहल का पूरा नजारा दिखता है। रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से नीचे उतरने पर वाटर चैनल से सटे पाथवे के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति ताज के मुख्य गुंबद तक पहुंचेंगे, लेकिन प्लेटफार्म पर लगी रेलिंग को हटाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump and Melania will sitting on Diana seat in the Taj Mahal
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कर चुके हैं ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के आगमन के समय रॉयल गेट से ताज का जो नजारा था, उसी को दोहराने की तैयारी है। रेलिंग हटाकर उसकी जगह फूलों के गमले रखे जाएंगे, जिनमें रंगीन फूल अमेरिकी राष्ट्रपति को आकर्षित करेंगे। इसी तरह मुख्य गुंबद और चमेली फर्श पर लगी स्टील की रेलिंग को भी ट्रंप की यात्रा के दौरान हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Donald Trump and Melania will sitting on Diana seat in the Taj Mahal
ताजमहल में काम करते मजदूर - फोटो : Amar Ujala
बदले गए मेहमान खाने के पिनेकल 
ताजमहल में मेहमान खाने के दो पिनेकल कमजोर पड़ने और बंदरों के झूलने के कारण गिर गए थे। ट्रंप की यात्रा से पहले दोनों पिनेकल मेहमान खाने के गुंबदों पर लगा दिए गए। मेहमान खाने की ओर ही नौबतखाने पर लगी लोहे के पाइपों की पाड़ को भी सुरक्षा कारणों से हटवाया जा रहा है। शुक्रवार तक एएसआई ताज म्यूजियम के ठीक सामने वाले नौबतखाने से पाड़ हटवा देगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed