आगरा में ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर बृहस्पतिवार की शाम को शिव शक्ति और शिव महिमा से जुड़ी प्रस्तुतियां छाई रहीं। कलाकारों ने भगवान शिव पर आधारित कथक और तांडव नृत्य प्रस्तुत किया तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
2 of 6
ताज महोत्सव 2020
- फोटो : Amar Ujala
लखनऊ के पंडित लच्छू महाराज बैले ग्रुप के कलाकारों ने शिव-शक्ति नृत्य नाटिका के माध्यम से कथक में शिव की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। इसके पहले उपासना श्रीवास्तव ने कथक में भगवान शिव की आराधना और उनके विविध रूपों की जीवंत प्रस्तुतियां दीं। अंत में सारेगामा फेम मोहम्मद अमान ने शास्त्रीय संगीत की तान छेड़ी।
3 of 6
रिदिमा अकादमी के कलाकार
- फोटो : Amar Ujala
ताज महोत्सव के शिल्प ग्राम स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर हमीरपुर की रिदिमा अकादमी की निदेशक डॉ. श्रेया की टीम ने परंपरागत नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इसके पहले दिल्ली की गौरी दिवाकर ने देव देव महादेव पर कथक की प्रस्तुति दी।
4 of 6
नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार
- फोटो : Amar Ujala
भोजपुरी गायक अजीत पांडेय ने तू लगाइले जब लिपिस्टिक, हिलेला सारा डिस्ट्रिक सुनाकर मनोरंजन किया। उपासना ने तुम संग लागे नैन सांवरिया की प्रस्तुति दी। तबले पर आनंद दीक्षित व हारमोनियम पर दिनकर द्विवेदी ने संगत की। लखनऊ के कलाकारों ने शिव शक्ति की उपासना को नृत्य प्रस्तुतियों में पिरोया। ताज महोत्सव में रिसिन खंडेलवाल ने बालीवुड के नगमे सुनाए। मधुकर चतुर्वेदी व एके भट्टाचार्य ने तबला पखावज की जुगलबंदी पेश की।
5 of 6
नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार
- फोटो : Amar Ujala
शाश्वती बागची ने शास्त्रीय गायन, सुचिता वाजपेयी ने गायन, अजय सारस्वत ने गजल तेरे आने की जब खबर महके, ध्रुव तिवारी व स्नेहा यादव ने गीत व नृत्य तो डिंपल चौरसिया, नव्या चौरसिया ने कथक व गीत प्रस्तुत किए।