{"_id":"5f491dee73d967029f2db8b0","slug":"doctor-yogita-murder-case-police-filed-chargesheet-soon-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. योगिता हत्याकांड: फोरेंसिक रिपोर्ट आते ही कसेगा सबूतों का शिकंजा, दस दिन में लगेगी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. योगिता हत्याकांड: फोरेंसिक रिपोर्ट आते ही कसेगा सबूतों का शिकंजा, दस दिन में लगेगी चार्जशीट
Sat, 29 Aug 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:10 AM IST
सार
पुलिस ने रिवॉल्वर, मोबाइल और कपड़े बरामदगी के बाद शुरू की तैयारी, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार, यह सुबूत आरोपी को दिलाएंगे सजा
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉ. योगिता गौतम की हत्या के आरोपी डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिल गए हैं। पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। रिपोर्ट मिलते ही केस में चार्जशीट लगा दी जाएगी। इसमें 10 दिन का समय लग सकता है। इससे कोर्ट में जल्द सुनवाई शुरू हो जाएगी।
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली निवासी डॉ. योगिता गौतम एसएन मेडिकल कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थीं। 18 अगस्त को उनकी नूरी गेट स्थित किराये के मकान से ले जाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को गांव बमरौली में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कानपुर के किदवई नगर निवासी उरई के मेडिकल आफिसर डॉ. विवेक तिवारी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था।
संबंधित खबर- डॉ. योगिता हत्याकांड: ‘कार में योगिता से झगड़ा हुआ...उस पर गोली चलाई और कुछ याद नहीं’
संबंधित खबर- डॉ. योगिता हत्याकांड: ‘कार में योगिता से झगड़ा हुआ...उस पर गोली चलाई और कुछ याद नहीं’
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन की रिमांड पर लेने के बाद आरोपी से हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर, डॉ. योगिता का मोबाइल और हत्या के दिन पहने गए कपड़े बरामद कर लिए थे। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया था। सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा केस के विवेचक हैं। उन्होंने बताया कि चार्जशीट जल्द से जल्द लगाई जाएगी। सात से दस दिन में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। फोरेंसिक रिपोर्ट भी जल्द मंगवाई जा रही है।
संबंधित खबर- डॉ. योगिता गौतम हत्याकांडः आरोपी विवेक बोला, मैं अब जीना नहीं चाहता, मुझे भी मार दो...
संबंधित खबर- डॉ. योगिता गौतम हत्याकांडः आरोपी विवेक बोला, मैं अब जीना नहीं चाहता, मुझे भी मार दो...
विज्ञापन
विज्ञापन
yogita gautam murder case
- फोटो : अमर उजाला
यह सुबूत आरोपी को दिलाएंगे सजा
रिवॉल्वर: हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी के पास मिली रिवॉल्वर का लाइसेंस पिता वीके तिवारी के नाम पर है। रिवॉल्वर की फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। इसकी बैलेस्टिक रिपोर्ट ली जाएगी।
कपड़े: हत्यारोपी ने कपड़ों को धो दिया था। पुलिस फोरेंसिक जांच में कपड़ों से खून की पुष्टि करेगी।
योगिता का मोबाइल: योगिता के मोबाइल में आरोपी की कॉल डिटेल है। इसके साथ ही अन्य साक्ष्य भी मिल सकते हैं।

योगिता गौतम की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी का मोबाइल : आरोपी के मोबाइल में भी कॉल डिटेल है। इसके साथ ही अन्य साक्ष्य। इन दोनों मोबाइल को भी फोरेंसिक लैब भेजकर रिपोर्ट मंगवाई जाएगी।
बाल : योगिता के हाथों में बाल मिले थे। इनको पोस्टमार्टम के दौरान सुरक्षित रखा गया है। कार में भी बाल मिले थे। इन बालों की आरोपी के बालों से डीएनए जांच कराई जाएगी।
नाखून में लगी खाल की खुरचन : डॉ. योगिता के नाखूनों में खाल की खुरचन मिली थी। इसकी भी फोरेंसिक जांच होगी। आरोपी से मिलान कराया जाएगा।