फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: सरकारी अस्पताल में नहीं मिला उपचार, एक घंटे गेट पर लेटा रहा बीमार बच्चा, हालत देख मां हुई परेशान

Wed, 07 Sep 2022 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea patient child did not get treatment in government hospital of mainpuri
अस्पताल की रैंप पर लेटा बीमार बच्चा - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य विभाग जहां सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार देने की बात कर रहा है। वहीं सीएचसी और पीएचसी पहुंचने वाले मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। मैनपुरी के कस्बा गोधना स्थित सीएचसी पर डायरिया से पीड़ित बच्चे को न तो यहां तैनात डॉक्टरों ने उपचार दिया और न ही बच्चे को हायर सेंटर के लिए रेफर करते हुए एंबुलेंस उपलब्ध कराई। एक घंटे तक मां बच्चे को अस्पताल की रैंप पर ही लिटाए रही। बाद में किसी की मदद से वह बच्चे को किसी प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गई।


 
गांव भुगाई निवासी कुसमा देवी अपने आठ वर्षीय पुत्र शिवा को डायरिया की शिकायत होने पर सीएचसी गोधना लेकर पहुंचीं। यहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें यह कहते हुए वापस कर दिया कि किसी बाल रोग विशेषज्ञ को जाकर दिखाएं। इस बच्चे के लिए यहां उपचार संभव नहीं है। कुसमा देवी के आठ वर्षीय पुत्र को न तो डॉक्टरों ने कोई दवा दी और न ही उसे भर्ती कर एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। 

Diarrhea patient child did not get treatment in government hospital of mainpuri
बीमार बेटे को गोद में लिए कुसमा देवी - फोटो : अमर उजाला
परेशान मां पहले तो एक घंटे तक बच्चे को अस्पताल की रैंप पर ही लिटाए रही। बाद में किसी की मदद से वह बच्चे को कस्बा घिरोर स्थित किसी निजी डॉक्टर के पास ले गईं। इस संबंध में चिकित्साधीक्षक डॉ. शंभु सिंह से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 
 
Diarrhea patient child did not get treatment in government hospital of mainpuri
सीएचसी गोधना - फोटो : अमर उजाला
सरकारी आदेशानुसार सीएचसी और पीएचसी पर यदि किसी मरीज के लिए संभव उपचार नहीं है तो उसे भर्ती कर हायर सेंटर करे लिए रेफर किया जाए। मरीज को इसके लिए सरकारी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diarrhea patient child did not get treatment in government hospital of mainpuri
मां की गोद में बीमार बेटा - फोटो : अमर उजाला
घिरोर सीएचसी पर पहुंची कुसमा देवी के बच्चे को न तो यहां के डॉक्टरों ने भर्ती किया और न ही उसे रेफर करते हुए एंबुलेंस सेवा का ही लाभ दिया। परेशान मां बीमार बेटे को लेकर भटकती रही। 
विज्ञापन
Diarrhea patient child did not get treatment in government hospital of mainpuri
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि सीएचसी पर मरीज को भर्ती नहीं किया गया है तो यह बड़ी लापरवाही है। मामले की जांच की जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed