{"_id":"5d511a568ebc3e6cc226a9a9","slug":"devotees-gathered-in-bateshwar-on-last-somvar-of-sawan-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बटेश्वर में आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम, तिरंगामय कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटेश्वर में आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम, तिरंगामय कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तिरंगा से सजी कांवड़ लेकर जाते कांवड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सावन के अंतिम सोमवार को तीर्थराज बटेश्वर हर हर बम बम से गूंज उठा। यमुना किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में केसरिया और तिरंगामय छटा बिखर गई। कई कांवड़िये कांवड़ को तिरंगा झंडा से सजाकर गंगाजली लेकर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बटेश्वर में कांवड़ियों की करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।
2 of 5
तिरंगा से सजी कांवड़ लेकर जाते कांवड़िया
- फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर में पांडवों द्वारा अज्ञातवास में चढ़ाई गई कांवड़ की परंपरा के निर्वहन के लिए सोमवार को कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा। कंधे पर तिरंगे से सजी कांवड़, पैरों में घुंघरू की छन छन और जुबां पर बम भोले और भारत माता की जयकार के साथ सोरों से बटेश्वर पहुंचे कांवड़ियों का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था।
3 of 5
तिरंगा से सजी कांवड़ लेकर जाते कांवड़िया
- फोटो : अमर उजाला
यूं तो गंगाजली लेकर तरह-तरह की कांवड़ भक्तों के कंधों पर सजी नजर आती हैं, लेकिन सावन के अंतिम सोमवार को आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया। बम-बम भोले और भारत माता के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये गंगाजल लेकर बटेश्वर पहुंचे। तिरंगे से सजी कांवड़ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बटेश्वर में कांवड़ियों की लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम को ही ब्रह्मलाल जी मंदिर के प्रवेश द्वार से तीर्थ क्षेत्र में तीन किलोमीटर लंबी कांवड़ियों की लाइन लग गई थी। जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों को टोकन बांटे गए। लाइन में लगने के लिए कांवड़ियों में कई बार विवाद और हंगामे की स्थिति भी पैदा हुई। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
5 of 5
बटेश्वर मेले में उमड़े भक्त
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास के चौथे सोमवार के दिन आयुष्मान योग है। ज्योतिषाचार्य शिव शरण पारासर ने बताया कि आयुष्मान योग बनने से सोमवार का महत्व बढ़ गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का अंत होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।