फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए उमड़ा भक्ति का सैलाब

Mon, 12 Aug 2019 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
sawan 2019 devotees gathering for worships of lord shiva at temples in agra
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु
श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार को आगरा और बटेश्वर के शिव मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। यहां एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
sawan 2019 devotees gathering for worships of lord shiva at temples in agra
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु - फोटो : अमर उजाला
सोमवार तड़के चार बजे पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के पट खोल दिए गए। दूर-दराज क्षेत्र से आए कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजायमान रहा। हर कोई भगवान की भक्ति में डूबा नजर आया। 
sawan 2019 devotees gathering for worships of lord shiva at temples in agra
भगवान पृथ्वीनाथ महादेव
शाम को पांच बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा। छप्पन भोग और फूल बंगला के दर्शन होंगे। भंडारा भी लगेगा। वहीं पुलिस प्रशासन के साथ ही मंदिर प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2019 devotees gathering for worships of lord shiva at temples in agra
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते सांसद व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पृथ्वीनाथ महादेव के मेले का उद्घाटन सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक योगेंद्र उपाध्यय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, समाजसेवी जितेंद्र चौहान ने किया। सभी अतिथियिों ने पृथ्वीनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की। मेले में भारी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
sawan 2019 devotees gathering for worships of lord shiva at temples in agra
बटेश्वर में यमुना घाट पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर के शिव मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं आगरा के मन:कामेश्वर मंदिर में महादेव ने चांदी के हिंडोले में दर्शन दिए। मंदिर के महंत योगेशपुरी ने बताया कि देश में भगवान भोलेनाथ का चांदी का हिंडोला देश में एक ही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed