आगरा में शहीद परिवार, प्रशासन और शासन...तीनों के बीच संवादहीनता का उदाहरण देखिए। गांव करहई गांव में धरने पर बैठी पुलवामा शहीद की पत्नी से वार्ता के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कार भेजी, लेकिन परिवार नहीं आया। सपा नेताओं ने भाजपा पर शहादत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री करहई गांव तक आए, लेकिन धरनास्थल पर नहीं गए। इस बीच शहीद के परिवार का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। वीर नारी ममता का कहना है कि मैं दो साल से सीएम से लेकर डीएम तक चक्कर लगाकर थक गई हूं, जिसे बात करनी है वो स्वयं आ जाए।
{"_id":"60df47f08ebc3ef84d0075e3","slug":"deputy-cm-dr-dinesh-sharma-did-not-meet-the-family-of-pulwama-martyr-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: न उपमुख्यमंत्री मिलने गए, न आया शहीद का परिवार, सपा नेता बोले- यह शहादत का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: न उपमुख्यमंत्री मिलने गए, न आया शहीद का परिवार, सपा नेता बोले- यह शहादत का अपमान
Sat, 03 Jul 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, धरना स्थल पर शहीद का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करते उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वार्ता के लिए कार भेजकर पीड़ित परिवार को बुलाया, तो उन्होंने आने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने कहा कि अधिकारियों के स्तर पर संवादहीनता हुई है। उन्होंने इस मामले में एडीएम सिटी को आड़े हाथों लिया।
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के रवैये से नाराज उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद हमारे के लिए श्रद्धेय है। सरकार से जितना हो सकता था उससे ज्यादा पैसा दिया जा चुका है। अब परिवार ने शिक्षा विभाग से एकत्र हुए पैसे के बारे में पूछा है तो इस संबंध में शासन स्तर पर नीतिगत निर्णय होगा क्या सीमा से अधिक सहायता दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा: धरने पर बैठीं शहीद कौशल किशोर की पत्नी ममता
- फोटो : अमर उजाला
डीएम बनवाएंगे शहीद का द्वार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम अनावरण के लिए तैयार हैं। परंतु परिवार मिलने नहीं आया। उन्होंने डीएम प्रभु एन सिंह को शहीद के नाम पर द्वार बनवाने व अन्य मांगों पर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि 30 लाख रुपये की धनराशि उसी समय परिवार को दी गई। 2.07 लाख रुपये प्रतिमा के लिए दिए हैं। शहीद के माता-पिता को 11-11 कुल 22 लाख रुपये अलग दिए हैं। कलक्ट्रेटकर्मियों के वेतन से 2.64 लाख रुपये और ताजमहोत्सव समिति द्वारा पांच लाख रुपये अलग दिए जा चुके हैं।

धरनास्थल पर पहुंचे सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
सपाई बोले-100 मीटर दूर तक आए डिप्टी सीएम, परिवार से नहीं मिले
समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने शुक्रवार को पीड़ित शहीद परिवार से धरना स्थल पर मुलाकात की। सपा नेता वाजिद निसार ने कहा कि डिप्टी सीएम करहई गांव तक आए, लेकिन शहीद के परिवार से नहीं मिले। उसी गांव में जिला पंचायत सदस्य के घर डिप्टी सीएम ने भोज किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर राष्ट्रसेवी होने का खोखला दावा करने और शहीदों की शहादत का अपमान करने के आरोप लगाए हैं।