फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में महिला ने की आत्महत्या: मौत के बाद पीएम मोदी के नाम लिखा पत्र हुआ वायरल

Sat, 03 Jul 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
After the death of the woman the letter written to PM Modi goes viral in Agra
मृतका मोना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एत्माद्दौला की विद्या पुरम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह घर में हार्डवेयर व्यापारी धीरज द्विवेदी की पत्नी मोना (30) ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखा महिला का एक पत्र वायरल हुआ है। इसमें देवर और जेठ को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके अलावा भी कई बातें लिखीं हैं। 



फाउंड्री नगर स्थित विद्या पुरम कॉलोनी निवासी धीरज द्विवेदी की घर के पास ही हार्डवेयर की दुकान है। घर में तीन भाई नीरज, पंकज और अंबुज का परिवार भी रहता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह चारों भाई काम पर गए थे। तभी मोना ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

संबंधित खबर- आगरा: एत्माद्दौला में व्यापारी की पत्नी ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

After the death of the woman the letter written to PM Modi goes viral in Agra
आगरा: महिला की मौत की खबर के बाद जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर मोना के नाम वाला तीन पेज का पत्र प्रधानमंत्री के नाम लिखा गया है। इसमें लिखा है कि मैं कम पढ़ी लिखी महिला हूं। मुझे राजनीति का कोई ज्ञान नहीं है। पर मैं आशा करती हूं कि आप मेरे मन की आवाज सुनोगे। राजा का कर्तव्य होता है, वो अपनी प्रजा की रक्षा करे।
After the death of the woman the letter written to PM Modi goes viral in Agra
आगरा: मकान के बाहर स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
वायरल पत्र में लिखा है कि मेरी शादी मायके की गरीबी के कारण 16 साल की उम्र में हो गई। मुझे मेरे देवर अंबुज द्विवेदी और जेठ पंकज द्विवेदी बहुत परेशान करते हैं। मारते-पीटते हैं। मेरी मां बचपन में मर गईं। पिता शराब पीते हैं। अंबुज और पंकज की भाजपा नेताओं के साथ अच्छी जान-पहचान है। धमकी देते हैं कि अगर तूने कही मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई तो किसी पुलिस चौकी में नहीं लिखी जाएगी। मुझे कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार अंबुज और पंकज होंगे। मेरे पति मेरा साथ देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
After the death of the woman the letter written to PM Modi goes viral in Agra
मृतका मोना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पुलिस को कमरे से नहीं मिला है। चर्चा है कि यह पत्र महिला ने अपने भाई के मोबाइल पर व्हाट्स एप से भेजा था। मगर, पत्र की कॉपी मोबाइल में भी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पत्र की जांच की जाएगी। इसकी मूल प्रति नहीं मिली है। यह सिर्फ वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
After the death of the woman the letter written to PM Modi goes viral in Agra
कमरे से बरामद हुआ तमंचा - फोटो : अमर उजाला
घर की सुरक्षा के लिए 25 साल पहले लाए थे तमंचा
पुलिस की पूछताछ में धीरज ने बताया कि वह मूलरूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। 25 साल पहले आगरा आने पर विद्या पुरम में रहने लगे। तब इलाके में ज्यादा घर नहीं बने थे। इसलिए परिवार के कुछ लोग तमंचा ले आए थे। तब से यह तमंचा रखा हुआ था। इसी तमंचे का प्रयोग मोना ने किया। पुलिस तमंचा रखने के मामले में मुकदमा दर्ज करेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed