{"_id":"5e2533348ebc3e4ae16db259","slug":"delhi-agra-nh-2-not-safe-for-drive-in-fog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पड़ताल: कोहरे में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर संभल कर चलें, कदम-कदम पर है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला पड़ताल: कोहरे में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर संभल कर चलें, कदम-कदम पर है खतरा
Mon, 20 Jan 2020 10:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-2
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर कदम-कदम पर हादसे का खतरा है। रोड सेफ्टी इंतजाम नाकाफी होने से ऐसा है। आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर के पास लोहे की रेलिंग टूटी पड़ी है। कामायनी के सामने एडीए के साइन बोर्ड उखड़े पड़े हैं तो संकेतक और सफेद पट्टी तक नहीं है। कई जगह स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी हैं। कोहरे में यह स्थिति खतरनाक है। नवंबर में कोहरे का सीजन शुरू होने से पहले यह इंतजाम हो जाने चाहिए थे लेकिन तीन महीने गुजरने को हैं अभी तक जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई है।
भगवान टाकीज चौराहे के समीप खुदी पड़ी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
भगवान टाकीज: संकेतक नदारद
यहां ओवरब्रिज पर एक ओर की सड़क ऊबड़खाबड़ है। संकेतक नदारद हैं। पूरी सड़क पर कहीं सफेद पट्टी तक नहीं है। कोहरे के दौरान इस सफेद पट्टी से ही सड़क के किनारों से दूरी का पता चलता है। वाहनों के ओवरटेक करने के दौरान हादसे का खतरा रहता है।

हाईवे पर टूटी पड़ी रेलिंग
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांसपोर्ट नगर
ट्रांसपोर्ट नगर के पास सर्विस रोड की लोहे की रेलिंग टूटी पड़ी है। कुछ आगे जाने पर डिवाइडरों के पास ही वजनी पत्थर पड़े हुए हैं। वाहन साइड से निकलने पर पत्थरों से टकराने का खतरा बना रहता है।

साइनबोर्ड का एक हिस्सा गायब
- फोटो : अमर उजाला
कामायनी
कामायनी कट के समीप एडीए के साइन बोर्ड का बीच का हिस्सा ही गायब है। टिनशेड के टुकड़े कभी भी वाहन चालकों पर गिरकर हादसे का कारण बन सकते हैं।
कामायनी कट के समीप एडीए के साइन बोर्ड का बीच का हिस्सा ही गायब है। टिनशेड के टुकड़े कभी भी वाहन चालकों पर गिरकर हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
एनएच-2 पर झुका हुआ बिजली पोल
- फोटो : अमर उजाला
आधे झुके बिजली के पोल
हाईवे पर सिकंदरा से खंदारी तक कई स्थानों पर विद्युत पोल आधे झुके हैं। कई स्थानों पर संकेतक तक नहीं हैं। कटों पर किसी तरह का चिह्न नहीं है। ऐसे में तेजी से गुजरते वाहन चालक समझ नहीं पाते हैं कि कहां कट है।