फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपदान से दिया जल संरक्षण का संदेश: मैनपुरी में स्वतंत्रता दिवस की शाम जगमगा उठे ईशन नदी के घाट

Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
deepdan at ishan river ghats for water conservation in mainpuri
ईशन नदी के घाटों पर हुआ दीपदान - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले की ऐतिहासिक ईशन नदी के घाट स्वतंत्रता दिवस की शाम को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। घाटों पर दीपदान किया गया। जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने और ईशन नदी से लोगों को जोड़ने के लिए जिलाधिकारी की ओर से पहल की गई है। इसके तहत रविवार को ईशन नदी के घाटों पर दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अशोक कुमार राय ने परिवार सहित ईशन नदी किनारे पहुंचकर दीपदान किया।



कार्यक्रम में जिलेभर के अधिकारी शामिल हुए। शहर के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ईशन नदी किनारे आतिशबाजी भी हुई, जिससे आसमान तिरंगामय हो गया। दीपों से जगमगाती नदी के किनारे लोगों ने सेल्फी ली।बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

deepdan at ishan river ghats for water conservation in mainpuri
ईशन नदी में दीपदान करते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ईशन नदी की साफ सफाई के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनपदवासियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईशन नदी किनारे दीपोत्सव मनाने की अपील की थी। इस पर रविवार को ईशन नदी के घाटों पर दीपदान के लिए लोग जुटे। 
deepdan at ishan river ghats for water conservation in mainpuri
ईशन नदी में दीपदान करने के लिए जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस की शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच ईशन नदी किनारे अलग-अलग जगहों पर दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ शहर के लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही ईशन नदी से लोगों को जोड़ना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepdan at ishan river ghats for water conservation in mainpuri
दीपदान से जगमग हुए नदी के घाट - फोटो : अमर उजाला
देवी रोड पुल और नुमाइश के पास दीपोत्सव की जिम्मेदारी अपर मुख्य अधिकारी ने संभाली। भोगांव रोड पर ईशन नदी पुल के पास माल संचालक ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी ली। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह अभियान आमजन का है। इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना है। 
विज्ञापन
deepdan at ishan river ghats for water conservation in mainpuri
दीपदान के लिए जुटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इस अभियान से सामाजिक संगठन, एनजीओ के साथ-साथ जिलेभर के लोग जुड़े। ग्रामीणों ने तालाबों में दीपदान किया। लोगों ने दीपदान करते हुए अपनी सेल्फी जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर 9454417511 पर भेजी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि 10 बेहतर सेल्फी भेजने वालों को अपने आवास पर आमंत्रित करके सम्मानित करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed