{"_id":"61193a40581fb80eb55fdc1e","slug":"deepdan-at-ishan-river-ghats-for-water-conservation-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपदान से दिया जल संरक्षण का संदेश: मैनपुरी में स्वतंत्रता दिवस की शाम जगमगा उठे ईशन नदी के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपदान से दिया जल संरक्षण का संदेश: मैनपुरी में स्वतंत्रता दिवस की शाम जगमगा उठे ईशन नदी के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ईशन नदी के घाटों पर हुआ दीपदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी जिले की ऐतिहासिक ईशन नदी के घाट स्वतंत्रता दिवस की शाम को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। घाटों पर दीपदान किया गया। जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने और ईशन नदी से लोगों को जोड़ने के लिए जिलाधिकारी की ओर से पहल की गई है। इसके तहत रविवार को ईशन नदी के घाटों पर दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अशोक कुमार राय ने परिवार सहित ईशन नदी किनारे पहुंचकर दीपदान किया।
कार्यक्रम में जिलेभर के अधिकारी शामिल हुए। शहर के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ईशन नदी किनारे आतिशबाजी भी हुई, जिससे आसमान तिरंगामय हो गया। दीपों से जगमगाती नदी के किनारे लोगों ने सेल्फी ली।बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
ईशन नदी में दीपदान करते जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
ईशन नदी की साफ सफाई के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनपदवासियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईशन नदी किनारे दीपोत्सव मनाने की अपील की थी। इस पर रविवार को ईशन नदी के घाटों पर दीपदान के लिए लोग जुटे।
3 of 5
ईशन नदी में दीपदान करने के लिए जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस की शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच ईशन नदी किनारे अलग-अलग जगहों पर दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ शहर के लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही ईशन नदी से लोगों को जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपदान से जगमग हुए नदी के घाट
- फोटो : अमर उजाला
देवी रोड पुल और नुमाइश के पास दीपोत्सव की जिम्मेदारी अपर मुख्य अधिकारी ने संभाली। भोगांव रोड पर ईशन नदी पुल के पास माल संचालक ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी ली। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह अभियान आमजन का है। इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
5 of 5
दीपदान के लिए जुटे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस अभियान से सामाजिक संगठन, एनजीओ के साथ-साथ जिलेभर के लोग जुड़े। ग्रामीणों ने तालाबों में दीपदान किया। लोगों ने दीपदान करते हुए अपनी सेल्फी जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर 9454417511 पर भेजी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि 10 बेहतर सेल्फी भेजने वालों को अपने आवास पर आमंत्रित करके सम्मानित करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।