फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीतियां तोड़ पेश की नजीर, सेवानिवृत्त एयरफोर्स अफसर को बेटी ने दी मुखाग्नि

Tue, 26 May 2020 12:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 May 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Daughter Perform Last Rites Of Father Give Mukhagni
पिता रविंद्र शर्मा के साथ बेटी पायल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सनातन परंपरा में कंधा और मुखाग्नि बेटे के लिए बताए गए हैं, लेकिन कमला नगर की पायल व्यास ऐसी बेटी हैं, जिन्होंने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता को कंधा दिया। धार्मिक कर्मकांड पूरा कराते हुए पिता को मुखग्नि भी दी। बेटी के इस फर्ज पर कॉलोनीवासियों ने सराहना की है।  
Trending Videos
Daughter Perform Last Rites Of Father Give Mukhagni
(फाइल फोटो) रविंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर में रहने वाले 78 साल के रविंद्र शर्मा एयरफोर्स में विंग कमांडर थे। 1996 में सेवानिवृत्त हुए थे। इनका बेटा और बेटी हैं। बेटा कनाडा में जॉब करता है। बेटी पायल साथ में ही रहती है। उनके पति मर्चेंट नेवी में हैं और सिंगापुर में तैनात हैं। 
 
Daughter Perform Last Rites Of Father Give Mukhagni
पिता रविंद्र शर्मा के साथ बेटी पायल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पायल के पिता की तबीयत रविवार की देर रात खराब हुई और सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे दम तोड़ दिया। घर पर मां अकेली थी, भाई को फोन पर सूचना दी। फिर उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए पड़ोसियों को पिता की मौत की जानकारी दी। सत्यमेव जयते संस्था के मुकेश जैन से अंतिम संस्कार की सामग्री आई। पिता को कंधा कौन देगा, मां यह सोचकर परेशान होने लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter Perform Last Rites Of Father Give Mukhagni
पायल व्यास - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पायल आगे बढ़ी और कहा कि मैं बेटे से कम नहीं, अगर भाई नहीं है तो वह खुद पिता को कंधा देगी पायल ने पिता की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
Daughter Perform Last Rites Of Father Give Mukhagni
पायल व्यास - फोटो : अमर उजाला
मुखाग्नि देते वक्त पायल ने कनाडा में रहने वाले भाई पंकज को वीडियो कॉल के जरिये पिता की अंतिम यात्रा के दर्शन भी कराए। मां कुसुम शर्मा का कहना है कि बेटा-बेटी में अंतर नहीं समझा, जब बेटा पास में नहीं है तो बेटी ने यह फर्ज निभाया है। पायल बोली कि भले ही पुरुष को यह कर्मकांड करने चाहिए, लेकिन मैंने संतान का फर्ज निभाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed