आगरा के बमराैली कटारा में वृद्ध की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को बहाने से बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। बहू पूर्व में पति की हत्या में जेल गई थी। तब भी प्रेम संबंध की बात सामने आई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी बहू और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।
{"_id":"689e9cb84dc2027c8a05848d","slug":"daughter-in-law-killed-her-father-in-law-with-her-lover-threw-dead-body-in-the-field-2025-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पति के कत्ल में काटी जेल, अब ससुर का घोंटा गला, फिर लाश के साथ किया ये काम....बहू ने इसलिए रंगे खून से हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति के कत्ल में काटी जेल, अब ससुर का घोंटा गला, फिर लाश के साथ किया ये काम....बहू ने इसलिए रंगे खून से हाथ
Fri, 15 Aug 2025 05:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Aug 2025 05:01 PM IST
सार
पति के कत्ल के आरोप में जेल काट चुकी महिला ने ससुर का बेरहमी से गला घोंट दिया। प्रेमी संग मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके बाद लाश को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कातिल बहू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर एत्मादपुर स्थित गांव अगवार निवासी मुन्नी देवी आईं। उन्होंने मृतक की पहचान पति राजवीर सिंह (70) के रूप में की। मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे हरिओम की 6 साल पहले हत्या हुई थी। इसमें बहू बबली जेल गई थी। 5 साल 4 महीने जेल में रही थी। 11 महीने पहले छूटकर आई थी। बहू के संबंध महल बादशाही निवासी प्रेम सिंह से चल रहे हैं। इस वजह से ही पति को मार डाला था। उनकी दो पाैत्रियां हैं। वह दो महीने से अपनी 2 बेटियों को अपने साथ लेकर दिगनेर क्षेत्र में रह रही थीं।
आगरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति राजवीर चाहते थे कि बहू दोनों पाैत्रियों को ससुराल में छोड़ दें, जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। मगर बबली तैयार नहीं थी। बुधवार दोपहर को पति राजवीर को फोन किया। बताया कि उसे बात करनी है जिससे विवाद का निपटारा हो सके। वह तैयार हो गए। उस समय घर में खाना खा रहे थे। घर से निकल गए। इसके बाद लाैटकर नहीं आए। उन्होंने पुलिस को लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में निरुद्ध महिला की मदद से हुई थी मुलाकात
डीसीपी ने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह पुराना अपराधी है। वर्ष 2016 में वह थाना डाैकी से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आया था। फिरोजाबाद में अवैध संबंध में एक अन्य महिला के पति की हत्या कर दी थी। तब वो फिर से जेल भेजा गया। उसके परिवार के कुछ लोग और भी जेल में हैं। वह कुछ समय बाद जेल से बाहर आ गया। अपने रिश्तेदारों से मिलने जाता था। तभी उसकी मुलाकात फिरोजाबाद की एक आरोपी महिला से हो गई। उस समय बबली भी जेल में बंद थी। महिला और बबली के बीच दोस्ती थी। बबली को पति की हत्या में जेल भेजा गया था। इस वजह से परिजन उसका साथ नहीं दे रहे थे। जमानत के लिए उसने महिला से बात की। महिला ने प्रेम सिंह को बताया। कहा कि वह उससे शादी कर सकता है। प्रेम सिंह की पत्नी नहीं है। उसने 11 महीने पहले बबली को जमानत दिलवा दी।

मृतक के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पाैत्रियों के लिए दिया था प्रार्थनापत्र
आरोपी बबली जेल से बाहर आने पर अपने ससुराल में 16 और 17 साल की दो बेटियों के साथ रहने लगी। परिजन ने बताया कि बबली के जेल जाने के बाद उसे 8 साल के बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। उसे शक था कि ससुरालियों ने बेटे को मार दिया है। इससे वो मन ही मन रंजिश मान रही थी। दो महीने पहले दिगनेर में किराये पर कमरा लेकर रहने आ गई। अपनी बेटियों को भी ले आई। मगर राजवीर चाहते थे कि दोनों पाैत्री घर आ जाएं जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। बबली के बारे में उन्हें पहले से पता था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर दोनों को दिलाने की गुहार भी लगाई थी।