फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमीः मन मोह रहे मनमोहक हिंडोले, बाल गोपाल के जन्मोत्सव को सजा बाजार

Thu, 22 Aug 2019 04:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Aug 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
Market Ready for shri krishna janmashtami Agra
बाजार से लड्डू गोपाल की पोशाक की खरीदारी करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी का उल्लास छाने लगा है। 23 और 24 अगस्त के उत्सव के लिए बाजार में रौनक अलग ही दिख रही है। मोहन के शृंगार के लिए तमाम चीजें हैं तो झुलाने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार हिंडोले उपलब्ध हैं। सौ रुपये से लेकर साढ़े हजार रुपये तक। रावतपाड़ा और लोहार गली बाजार में हर दुकान पर अपना एक विशेष हिंडोला है। एलईडी लाइट लगे और मोतियों और सितारों से सजे हिंडोले की मांग अधिक है।
Market Ready for shri krishna janmashtami Agra
रंग-बिरंगे प्लास्टिक के मोती और सितारों से सजे हिंडोले - फोटो : अमर उजाला
हिंडोले को रंग-बिरंगे प्लास्टिक के मोती और सितारों से सजाया गया है। झूले की सीट पर मयूर (मोर) बना है। झुलाने के लिए मोती पिराई हुई रस्सी है। अन्य सजावट भी की गई है। कीमत सौ रुपये से दो हजार रुपये तक है।
Market Ready for shri krishna janmashtami Agra
हिंडोले - फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगी एलईडी लाइट लगे इस हिंडोले की मांग भी काफी है। आपको अलग से लाइट लगाने की जरूरत नहीं होगी। कीमत 150 से साढ़े आठ हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Market Ready for shri krishna janmashtami Agra
पोशाक - फोटो : अमर उजाला
मोरपंख से सजे हुए इस हिंडोले की खास बात है कि इसमें घरों में सामान्य तौर पर उपलब्ध होने वाला सामान लगा है। दुकानदार यश मिश्रा ने दावा किया कि अन्य सामान को बनाने में जो पॉलिथीन, कागज और गत्ता बचा उनसे ये हिंडोले बनाए गए हैं। इनके साथ बाल गोपाल की पोशाक भी हैं। हर हिंडोले के साथ आठ से दस तरह की पोशाक बनाई गई हैं।
विज्ञापन
Market Ready for shri krishna janmashtami Agra
नंदकिशोर के शृंगार में मुकुट - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को सजाने के लिए शानदार पोशाकें भी हैं। कढ़ाई वाली पोशाक अधिक पसंद की जा रही हैं। इस बार एक और बदलाव दिखेगा। नंदकिशोर के शृंगार में मुकुट की जगह पगड़ी को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पगड़ी की खरीदारी अधिक हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed