फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरेश पचौरी हत्याकांड : बीपी के जिम पर बनी थी हत्या की प्लानिंग, आरोपी सचिन कंजा से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

Fri, 26 Feb 2021 12:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Feb 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Murder Of Property Dealer Agra Police Get Pistol Crime News
हरेश पचौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी में दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी शूटर सचिन कंजा ने पुलिस रिमांड पर कई राज उगले हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की है। उसने यह भी बताया कि हत्या से डेढ़ महीने पहले ही प्लानिंग शुरू हो गई थी। इसके लिए भानु प्रताप मुद्गल उर्फ बीपी के जिम पर बैठा करते थे। 
Murder Of Property Dealer Agra Police Get Pistol Crime News
हरेश पचौरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि शूटर सचिन कंजा को बुधवार सुबह दस बजे रिमांड पर लिया गया था। यह रिमांड गुरुवार शाम चार बजे खत्म हो गई। आरोपी से कई घंटे पूछताछ की गई। गांव नौबरी में एक प्लाट में सचिन ने पिस्टल को जमीन में दबा दिया था। उसकी निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर ली गई है। 
Murder Of Property Dealer Agra Police Get Pistol Crime News
हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शूटर सचिन कंजा ने बताया कि वह बीपी के राजपुर चुंगी स्थित जिम पर अक्सर आया करता था। यहां पर उसका भाई भी जिम करने आता था। भाई के साथ आने के दौरान सचिन की बीपी से दोस्ती हो गई थी। बीपी उसके सभी खर्च उठा रहा था। मुकदमों की पैरवी के लिए भी पैसा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Of Property Dealer Agra Police Get Pistol Crime News
हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
 दस्तावेज लेखक की हत्या से डेढ़ महीने पहले से प्लानिंग करना शुरू कर दिया था। बीपी ने वादा किया था दस लाख रुपये की सुपारी के साथ ही एक 200 वर्गगज का प्लाट भी दिया जाएगा। इस पर सचिन हत्या के लिए तैयार हो गया था।
विज्ञापन
Murder Of Property Dealer Agra Police Get Pistol Crime News
हरेश पचौरी हत्याकांड का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भतीजे राहुल पचौरी ने बताया कि हत्याकांड में मुख्य आरोपी बीपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमले के भी हैं। हत्याकांड में पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश का दावा कर रही थी। मगर, उसने समर्पण कर दिया था, इससे पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि पूर्व के मुकदमों में भी फाइनल रिपोर्ट पुलिस लगा चुकी है। कभी सख्त कार्रवाई नहीं हुई। 
इन जमीनों का विवाद 
- हरेश पचौरी ने बैंक कॉलोनी, शहीद नगर की जमीन के लिए 1.65 करोड़ रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद विष्णु और भानु ने बैनामा नहीं किया था।
- गायत्री रिट्रीट में जमीन का सौदा हुआ था। विष्णु प्रकाश रावत ने साझीदारों के साथ समझौता किया था। हरेश पचौरी बीच में आ गए। वह समझौता कायम नहीं होने दे रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed