Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Theft at Sultanpur school; miscreants make off with everything from Phenyl and Harpic to heaters and speakers.

Kullu News: सुल्तानपुर स्कूल में चोरी, फिनाइल-हार्पिक से लेकर हीटर, स्पीकर तक ले उड़े शातिर

Thu, 19 Nov 2026 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Nov 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
Theft at Sultanpur school; miscreants make off with everything from Phenyl and Harpic to heaters and speakers.
कुल्लू। जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर स्थित राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में चोरों ने स्कूल कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

शातिरों ने सफाई में इस्तेमाल होने वाले फिनाइल और हार्पिक से लेकर बच्चों की कॉपियां, स्टेशनरी, म्यूजिक स्पीकर और पिलर हीटर तक नहीं छोड़े। स्कूल में चोरी की वारदात का पता 16 नवंबर को सुबह लगा, जब सफाई कर्मचारी स्कूल पहुंची और कार्यालय का ताला टूटा हुआ देखा।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना जेबीटी अध्यापिका को दी। अध्यापिका ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कार्यालय से काफी सामान गायब मिला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचटी हरि सिंह की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार चोर स्कूल से फिनाइल की 15 और हार्पिक की 15 बोतलें, 50 साबुन, 15 बैंडेज और 20 पट्टियां ले गए। इसके अलावा समग्र शिक्षा की एक पूरी पेटी और दो अन्य पेटियों से भी सामान गायब मिला। शातिर एक पिलर हीटर, दो म्यूजिक स्पीकर और फर्स्ट एड बॉक्स भी चोरी कर ले गए।
चोरों ने बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सामग्री को भी नहीं छोड़ा। शिकायत के मुताबिक 60 रुपये कीमत वाली 17 कॉपियां, 30 रुपये कीमत वाली 17 कॉपियां, 40 इरेजर, शार्पनर, स्केल, पेंसिल और पेंसिल के छह पैकेट भी गायब हैं। सीएचटी हरि सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 17 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सितंबर में भी इसी स्कूल में हुई थी चोरी
सुल्तानपुर के सरकारी स्कूल में चोरी की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 21 सितंबर को राजकीय केंद्रीय विद्यालय सुल्तानपुर में भी चोरों ने सेंध लगाई थी। उस दौरान शातिर स्कूल कार्यालय और मिड-डे मील रसोई के दरवाजों के ताले तोड़कर चार सरकारी टैबलेट चोरी कर ले गए थे। हैरानी की बात यह थी कि आरोपी टूटे हुए ताले भी अपने साथ ले गए थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सरकारी शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सामग्री और जरूरी उपकरण भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed