{"_id":"5f8db9e78ebc3e9bb744c2db","slug":"murder-and-loot-near-police-post-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस न चौकी पर थी...न बैरियर पर, हत्या कर नगदी से भरा बैग लूट पैदल भाग गया बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस न चौकी पर थी...न बैरियर पर, हत्या कर नगदी से भरा बैग लूट पैदल भाग गया बदमाश
Tue, 20 Oct 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में भागता दिखाई दे रहा बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में नुनिहाई पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर सोमवार को दिनदहाड़े कैश कलेक्शन मैनेजर की हत्या कर छह लाख रुपये लूट लिए गए। हैरत की बात यह कि 500 मीटर पर पुलिस चौकी है और 400 मीटर पर बैरियर, फिर भी बदमाश को पकड़ा नहीं जा सका। बदमाश हत्या और लूटकर पैदल ही भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि 10 मिनट तक बदमाश नजर आता रहा। अगर इस दौरान पुलिस आ जाती तो उसे पकड़ा जा सकता था, लेकिन एक सिपाही तक नहीं आया।
सीसीटीवी फुटेज में भागता दिखाई दे रहा बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने पुलिस अफसरों के सामने ही कहा कि नुनिहाई चौकी पर यह पहला मौका नहीं है, जब पुलिस मौजूद न हो। पहले भी लूट की घटनाओं में पुलिस देरी से पहुंची है। बदमाश पैदल ही भाग रहा था। कई लोग उसे घेरकर पकड़ना चाहते थे लेकिन वे निहत्थे थे जबकि बदमाश के पास तमंचा था। वह गोली मारने की धमकी दे रहा था। उसने तमंचा लहराया और बड़े आराम से चलता रहा। बार-बार पीछे मुड़कर देख रहा था कि कोई पीछा तो नहीं कर रहा है। कई लोग उस पर छत से नजर रखे थे। वह दस मिनट तक नजर आया। इसके बाद गलियों में घुस गया और फिर भाग निकला।
कैश कलेक्शन मैनेजर सोनू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घटना सोमवार सुबह तकरीबन 10:45 बजे की है। हाथरस जिले के सहपऊ स्थित गुढ़ाइचे निवासी सोनू यादव (30) पुत्र सत्येंद्र आगरा के शराब व्यवसायी के लिए काम करता था। बरहन, एत्माद्दौला और एत्मादपुर क्षेत्र में स्थित 13 ठेकों का कैश कलेक्शन उनके जिम्मे था। वह सोमवार सुबह कैश लेने के लिए एत्माद्दौला आया था। यहां नवलगंज में शराब के ठेके के बाहर एक बदमाश उसे गोली मालकर कैश लेकर बैग लेकर पैदल भाग गया। गोली लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां पर हुई थी वारदात
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद नवलगंज में दहशत फैल गई। लोगों ने दुकानें बंद कर लीं। पुलिस की ढिलाई पर नाराजगी जताई। लोगों ने पुलिस अफसरों से कहा कि अगर आसपास पुलिस चेकिंग पर होती या चौकी में मौजूद होती तो गोली की आवाज सुनकर आ जाती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आसपास से लोग तो आ गए। उन्होंने बदमाश को घेरने की कोशिश की लेकिन पुलिस नहीं आई। पुलिस अफसरों ने लोगों से कहा कि बदमाश के बारे में सुराग मिले हैं। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस के आला अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज देखती रही पुलिस
एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। इसके बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखती रही। एक जगह बदमाश नजर आया। कैमरा मौका ए वारदात के पास ही लगा है। इसमें घटना भी कैद हो गई।
क्राइम ब्रांच को लगाया है
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कैश कलैक्शन मैनेजर को गोली मारकर बैग लूटा गया है। हत्याकांड के मामले में क्राइम ब्रांच सहित अन्य टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश कैद हो गया है।
एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। इसके बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखती रही। एक जगह बदमाश नजर आया। कैमरा मौका ए वारदात के पास ही लगा है। इसमें घटना भी कैद हो गई।
क्राइम ब्रांच को लगाया है
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कैश कलैक्शन मैनेजर को गोली मारकर बैग लूटा गया है। हत्याकांड के मामले में क्राइम ब्रांच सहित अन्य टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश कैद हो गया है।