{"_id":"5f5eea238ebc3e66392aee60","slug":"dr-deepti-agarwal-death-case-accused-try-to-bail-from-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. दीप्ति प्रकरण: पुलिस के हाथ नहीं लगे, हाईकोर्ट से जमानत की फिराक में हत्यारोपी, दहेज हत्या का दर्ज है मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डॉ. दीप्ति प्रकरण: पुलिस के हाथ नहीं लगे, हाईकोर्ट से जमानत की फिराक में हत्यारोपी, दहेज हत्या का दर्ज है मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपने पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल की दहेज हत्या के मामले में आरोपी ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ अमित और जेठानी तूलिका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लखनऊ, कानपुर और फिरोजाबाद में दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं हैं। वह हाईकोर्ट से जमानत लेने की तैयारी कर रहे हैं।
2 of 5
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
तीन अगस्त को डॉ. दीप्ति की हालत बिगड़ी थी। पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल ने उन्हें प्रतापपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। रात को उन्हें फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में रेफर किया गया था। छह अगस्त को उनकी मौत हो गई थी।
3 of 5
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला
- फोटो : अमर उजाला
सात अगस्त को डॉ. दीप्ति के पिता डॉक्टर नरेश मंगला ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति डॉ. सुमित अग्रवाल को आठ अगस्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विवेचक सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी सास, ससुर, जेठ और जेठानी घर से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया है। एक टीम को लखनऊ तो दूसरी को कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
डॉक्टर दीप्ति की फाइल फोटी
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले टीम फिरोजाबाद भी गई थी। यहां आरोपी परिवार के रिश्तेदार रहते हैं। उनके घर भी हैं, इसलिए पुलिस को सूचना मिली थी। हाईकोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थनापत्र आरोपी पक्ष की ओर से दिया गया है। कई और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।