फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Civil Judge who made headlines over the Commissioner's phone incident granted security

Gonda News: कमिश्नर के फोन मामले से सुर्खियों में आईं सिविल जज को मिली सुरक्षा

Sun, 30 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 30 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Civil Judge who made headlines over the Commissioner's phone incident granted security
गोंडा। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के फोन मामले से सुर्खियों में आईं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) शबीना खान को सुरक्षा दी गई है।उनकी सुरक्षा में गनर तैनात किया गया है। सीओ सदर/सीओ लाइन अभिषेक दवाच्या ने सिविल जज को सुरक्षा दिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ ने सिविल जज पर कथित प्रशासनिक दबाव बनाने के मामले में निंदा प्रस्ताव पारित किया है। संघ का कहना है कि किसी लंबित वाद को लेकर न्यायिक अधिकारी पर किसी भी तरह का प्रशासनिक दबाव न्यायिक स्वतंत्रता के लिए गंभीर विषय है।
विज्ञापन

संघ के अनुसार, कमिश्नर ने शबीना खान को फोन किया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान न्यायिक अधिकारी के बच्चे से नाम, पता, भाई-बहन और स्कूल से संबंधित जानकारी ली गई। इसके बाद न्यायिक अधिकारी से एक लंबित सिविल वाद को लेकर बातचीत और दबाव बनाने का आरोप लगाया गया। मंडलायुक्त ने फोन पर बातचीत की बात स्वीकार की थी, लेकिन मुकदमे के संबंध में कोई बात करने से इन्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ ने 24 अगस्त को ऑनलाइन बैठक कर मामले पर चर्चा की। संघ ने कथित घटना को न्यायिक कार्य में अनुचित हस्तक्षेप बताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। संघ ने सरकार से न्यायिक अधिकारियों पर प्रशासनिक दबाव रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही न्यायिक अधिकारियों और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed