{"_id":"6a946ad76e367415dd063713","slug":"two-injured-in-collision-with-dcm-truck-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-183239-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीसीएम की टक्कर से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीसीएम की टक्कर से दो घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल ई रिक्शा चालक धर्मेंद्र कुमार। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। मैलानी रोड पर डीसीएम की टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक गांव महुआ पिमई निवासी धर्मेंद्र कुमार और उसका मौसेरा भाई लखीमपुर खीरी के कस्बा बांकेगंज के गांव जवाहरपुर निवासी संजय कुमार घायल हो गए।
क्रांति देवी ने बताया कि उनके पति धर्मेंद्र कुमार, अपने मौसेरे भाई के साथ ई-रिक्शा लेकर मैलानी गए थे। धनसिंहपुर मोड़ के पास रविवार साढ़े आठ बजे डीसीएम चालक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक डीसीएम को छोड़कर भाग निकला। सीमा पर तैनात लखीमपुर खीरी जिले की मैलानी पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। मैलानी पुलिस ने घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। इसके बाद पहुंचे परिजन घायलों को खुटार के निजी अस्पताल लेकर चले गए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद