फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man committed suicide by jumping into the pond

Lakhimpur Kheri News: युवक ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या

Sun, 30 Aug 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by jumping into the pond
खीरी टाउन। कस्बे में शनिवार रात जिंसी के पास तालाब में कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। ग्राम बांसताली स्टेशनपुरवा निवासी रूपेश (22) पुत्र दिलीप को तालाब के पास रहने वाले लोगों ने कूदते देखा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों ने घंटों रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात बरसात के कारण अभियान रोक दिया गया। रविवार सुबह फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को शव मिल गया।
विज्ञापन

मृतक की मां संगीता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव की दो बच्चों की मां एक विधवा पर बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर में बताया कि रूपेश का महिला से अवैध संबंध था। कई बार शिकायत के बावजूद कोई हल नहीं निकला। महिला रोज न मिलने पर उसे प्रताड़ित करती थी। रूपेश रक्षाबंधन के दिन से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---
फंदे से लटकती मिली डेयरीकर्मी की पत्नी
पलियाकलां। डेयरी में काम करने वाले कर्मचारी शुभम की पत्नी सोनी (25) फंदे से लटकती मिलीं। सोनी मूल रूप से बाराबंकी जिले की रहने वाली थीं। उनका विवाह लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में शुभम के साथ हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
---
घर से लापता महिला की नहर में तलाश
महेवागंज/शारदानगर। शारदानगर निवासी ब्रजकिशोर की पत्नी रविवार भोर में पति का मोबाइल फोन लेकर अचानक घर से लापता हो गई। पति ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस और एनडीआरएफ के जवान शारदा पोषक नहर में महिला के कूदने की आशंका में स्टीमर से तलाश कर रहे हैं।
लापता महिला के भाई प्रतापीबेहड़ गंगोलिया निवासी संजय ने बताया कि बहन के गायब होने की सूचना रविवार सुबह नौ बजे मिली। फिलहाल महिला का पता नहीं चला है। घर में दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर नहर में कूदने की आशंका के चलते उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed