{"_id":"6a946b08f95716c90e065539","slug":"six-sheep-killed-in-attack-by-wild-animal-that-entered-the-enclosure-balrampur-news-c-100-1-slko1028-165260-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाड़े में घुसे जंगली जानवर हमले में छह भेड़ों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाड़े में घुसे जंगली जानवर हमले में छह भेड़ों की मौत
Sun, 30 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज। क्षेत्र के चिवरहा गांव में शनिवार देर रात भेड़ों के बाड़े पर जंगली जानवर के झुंड ने हमला कर दिया। इससे छह भेड़ की मौत हो गई और चार घायल हो गईं। भेड़ों के पांच बच्चे लापता भी हैं।
गांव के निवासी जगराम ने बताया कि करीब चार फिट ऊंची ईंट की दीवार खड़ी कर बाड़ा तैयार करके वह उसमें भेड़ का पालन कर रहे हैं। बाड़े में 25 भेड़ थीं। शनिवार को वह बाड़े में ही सो रहे थे। रात करीब दो बजे दीवार फांदकर तीन जंगली जानवर बाड़े में घुस आए और छह भेड़ को मार डाला। चार को घायल कर दिया। भेड़ों के पांच बच्चे गायब हैं। पशुपालक ने बताया कि उन्होंने भागकर जान बचाई। जगराम ने रविवार सुबह घटना की सूचना वन विभाग को दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने घायल भेड़ों का इलाज किया। मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया। वन विभाग की टीम ने सतर्क रहने का सुझाव दिया है।
ग्राम प्रशासक के पति शिवाजी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को बंधा के किनारे व बाड़े के पास ही ग्रामीणों ने तेंदुए जैसा एक जंगली जानवर देखा था।