फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police personnel conducted a cleanliness drive.

Sant Kabir Nagar News: पुलिसकर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 30 Aug 2026 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police personnel conducted a cleanliness drive.
संतकबीरनगर। पुलिस परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखने के लिए रविवार को जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर सुबह छह से आठ बजे तक पुलिस लाइंस, पुलिस कार्यालय, थाना, चौकी और विभिन्न पुलिस शाखाओं में अधिकारी व कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। पुलिस लाइंस में प्रशासनिक भवन, परेड ग्राउंड, परिवहन शाखा, मेस, जिम्नेजियम, इनडोर शूटिंग रेंज, पुलिस कैंटीन और बैरकों की सफाई की गई। साथ ही कार्यालयों के अभिलेखों को व्यवस्थित करने के अलावा शस्त्रागार की भी साफ-सफाई की गई। डायल-112, यातायात शाखा, रेडियो शाखा, जनपद नियंत्रण कक्ष, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और साइबर थाना समेत अन्य पुलिस शाखाओं में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed