फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन अवार्ड पर बोलीं पूनम- यह किसी सपने के सच होने जैसा, परिवार में खुशी का माहौल

Sun, 18 Aug 2019 10:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Aug 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
cricketer Poonam Yadav say Arjuna Award like dreams come true for me
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
29 अगस्त खेल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में जब क्रिकेटर पूनम यादव को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा, तब आगरा के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम पन्ना जुड़ जाएगा। खेल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूनम यादव को खेल जगत का यह शीर्ष पुरस्कार प्रदान करेंगे। अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने पर पून यादव ने कहा कि उनके लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। 
cricketer Poonam Yadav say Arjuna Award like dreams come true for me
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर पूनम यादव ने अपने कोच मनोज कुशवाहा से कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि खेल की दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड उन्हें मिलने जा रहा है। इस अवार्ड के मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके कोच, परिजन और शहर के तमाम क्रिकेट प्रेमियों के आशीर्वाद से यह संभव हुआ।
cricketer Poonam Yadav say Arjuna Award like dreams come true for me
खुशी का इजहार करते पूनम यादव के परिजन - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर पूनम यादव का अर्जुन अवार्ड के लिए चयन की जानकारी पर पिता रघुवीर सिंह और मां मुन्नी देवी काफी खुश हैं। ईदगाह स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाली पूनम यादव की मां का कहना था कि हमें अपनी बेटी पर नाज है। हमारी बेटी से हमारी पहचान है। यह किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ी खुशी है। पूनम के पिता रघुवीर सिंह का कहना था कि मेरी बेटी की कड़ी मेहनत और टाइम मैनेजमेंट ने इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer Poonam Yadav say Arjuna Award like dreams come true for me
भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव
कोच मनोज कुशवाहा ने कहा कि पूनम यादव की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि उन्हें अर्जुन अवार्ड मिलने जा रहा है। क्रिकेट के प्रति उनका शुरू से जो जुनून रहा, उसे उन्होंने हमेशा बरकरार रखा। पूनम यादव इस अवार्ड की हकदार हैं। एक कोच के रूप में इससे बड़ा खुशी का पल कोई दूसरा नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
cricketer Poonam Yadav say Arjuna Award like dreams come true for me
माता-पिता के साथ पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
महिला क्रिकेट टीम की लेग स्पिनर पूनम यादव प्रदेश की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके नाम की सिफारिश की थी। शनिवार को इस संबंध में घोषणा की गई। इस समय पूनम यादव आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में इंडियन रेलवे कैंप कर रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed