{"_id":"5d58db9a8ebc3e89de5c879a","slug":"cricketer-poonam-yadav-nominated-for-arjuna-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी की पूनम यादव को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, खेल दिवस पर राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी की पूनम यादव को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, खेल दिवस पर राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेटर पूनम यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजनगरी की क्रिकेटर पूनम यादव को ‘अर्जुन अवार्ड’से नवाजा जाएगा। 29 अगस्त को खेल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूनम यादव को इस अवार्ड से सम्मानित करेंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लेग स्पिनर पूनम यादव प्रदेश की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने जा रहा है।
2 of 5
क्रिकेटर पूनम यादव
- फोटो : Twitter/@poonam_yadav24
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके नाम की सिफारिश की थी। शनिवार को इस संबंध में घोषणा की गई। इस समय पूनम यादव आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में इंडियन रेलवे कैंप कर रही हैं। 23 साल बाद आगरा के खिलाड़ी को यह अवार्ड मिला है।
3 of 5
क्रिकेटर पूनम यादव
- फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने पर पूनम यादव ने कहा कि उनके लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपने कोच मनोज कुशवाहा से कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि खेल की दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड उन्हें मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माता-पिता के साथ पूनम यादव
- फोटो : अमर उजाला
ईदगाह स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाली पूनम यादव की मां का कहना था कि हमें अपनी बेटी पर नाज है। हमारी बेटी से हमारी पहचान है। यह किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ी खुशी है। पूनम के पिता रघुवीर सिंह का कहना था कि मेरी बेटी की कड़ी मेहनत और टाइम मैनेजमेंट ने इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
5 of 5
क्रिकेटर पूनम यादव
- फोटो : twitter/@poonam_yadav24
आगरा के आयरन मैन ऑफ एशिया कहे जाने वाले विजय सिंह चौहान ने सबसे पहले 1972 में आगरा को अर्जुन अवार्ड दिलाया। इसके 18 साल बाद वर्ष 1990 में हॉकी इंडिया के जगबीर सिंह को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। छह साल बाद वर्ष 1996 में आगरा के एथलीट अजीत भदौरिया को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।