फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body found in pond in Agra identity could not be established

आगरा: तालाब में मिली महिला की लाश, शरीर पर काला सूट और हाथों में हरी चूड़ियां; नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 29 Aug 2026 04:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 04:59 PM IST
सार

आगरा में तालाब में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Body found in pond in Agra identity could not be established
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के गांव मेवली स्थित बांध के पास तालाब में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


लोगों ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे तालाब में महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जगनेर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को तालाब से बाहर निकलवाने के बाद शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणा और आसपास के गांव में शव के बारे में जानकारी की, लेकिन लोग शिनाख्त नहीं कर पाए। महिला गहरे काले रंग का सूट पहने हुए है। दोनों पेरो में काला धागा बंधा हुआ है। वही दोनों हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनी हुई है। पुलिस ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed