फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजयदशमी: समस्याओं के 'दशानन' से जूझ रही ताजनगरी, इनका भी होना चाहिए अंत

Fri, 19 Oct 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 19 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
dussehra ten major problems of agra city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आज विजयदशमी है। रावण के पुतले फूंके जाएंगे। बुराई हारेगी। अच्छाई जीतेगी। असत्य पर सत्य की विजय होगी। आगरा के लोग चाहते हैं कि शहर को उन समस्याओं से भी छुटकारा मिले जो लंबे समय से परेशान कर रही हैं। इन समस्याओं के दशानन का भी अब अंत होना चाहिए। 

विजयदशमी: समस्याओं के 'दशानन' से जूझ रही ताजनगरी, इनका भी होना चाहिए अंत

dussehra ten major problems of agra city
WATER-CRISIS
पेयजल संकट 
गर्मी में मांग के मुकाबले 50 फीसदी ही पानी मिल पाता है। एनजीटी ने भी कहा है कि ताजनगरी में पेयजल आपूर्ति की स्थिति खराब है। नेताओं के पास वादों की पोटली है। तारीख पर तारीख दिए जा रहे हैं लेकिन गंगाजल नहीं मुहैया करा पा रहे। बैराज का कुछ पता नहीं।

विजयदशमी: समस्याओं के 'दशानन' से जूझ रही ताजनगरी, इनका भी होना चाहिए अंत

dussehra ten major problems of agra city
मेरठ में गंदगी - फोटो : अमर उजाला
कूड़ा करकट 
नगर निगम में सरकार आती है चली जाती है। शहर को गंदगी से मुक्ति नहीं मिल पाती। ताज के शहर को कूड़ा करकट बदनाम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री तक कह रहे हैं कि हालत खराब है। नगर निगम ने कुछ कदम उठाए हैं लेकिन ये ऊंट के मुंह में जीरा जैसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयदशमी: समस्याओं के 'दशानन' से जूझ रही ताजनगरी, इनका भी होना चाहिए अंत

dussehra ten major problems of agra city
फाइल फोटो
नो एंट्री में ट्रक 
पुलिस का जोर शहर को ट्रैफिक जाम से बचाने पर है। इसके लिए काम किए जा रहे हैं लेकिन नो एंट्री में ट्रकों की एंट्री बंद नहीं हो पा रही। छात्रा गार्गी की मौत के बाद भी आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

विजयदशमी: समस्याओं के 'दशानन' से जूझ रही ताजनगरी, इनका भी होना चाहिए अंत

dussehra ten major problems of agra city
पर्यटकों को परेशान करते लपके - फोटो : अमर उजाला
बेलगाम लपके
पर्यटक आया और लपकों ने लपक लिया। कहीं चादर चढ़वाने के नाम पर 20 हजार ठग लिए तो कहीं मार्बल के ताज के नाम पर ईंट पत्थर बेच दिए। पुलिस के अभियान चलते हैं लेकिन लपके नहीं थमते। ताजमहल में कुछ राहत मिली है लेकिन फतेहपुर सीकरी में लपकागीरी जारी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed