फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना : श्रीकृष्ण जन्मस्थान 24 मार्च तक बंद, मंदिर में 21 दिन तक होगा विशेष अनुष्ठान

Sat, 21 Mar 2020 04:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update shri krishna janmasthan temple mathura closed on Janta Curfew
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : Amar Ujala
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान में 24 मार्च तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान ने शनिवार को एक आपात बैठक बुलाकर पदाधिकारियों के साथ विमर्श कर यह निर्णय लिया है। हालांकि मंदिर की सेवा-पूजा यथावत चलेगी। उधर, द्वारिकाधीश मंदिर जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को बंद रहेगा। वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में 31 मार्च तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 
coronavirus update shri krishna janmasthan temple mathura closed on Janta Curfew
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : Amar Ujala
संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रद्धालुओं का प्रवेश 24 मार्च तक बंद कर दिया गया है। मंदिर के भोजनालय एवं गेस्ट हाउस को भी अग्रिम आदेश तक बंद रखा जाएगा। क्लॉक रूम और जूता घर आदि की सुविधा भी बंद रहेंगी। 
coronavirus update shri krishna janmasthan temple mathura closed on Janta Curfew
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस अवधि में सम्पूर्ण मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं जीवाणु/कीटाणु मुक्त करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रबंधन ने देश-विदेश में रह रहे सभी कृष्ण भक्तों से आग्रह किया है कि जब तक इस महामारी पर पूर्ण नियंत्रण ना मिल जाए। पूर्ण सावधानी बरतें। जिससे उनकी एवं मानवता की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update shri krishna janmasthan temple mathura closed on Janta Curfew
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बताया कि इस वैश्विक महामारी का संपूर्ण विश्व से शीघ्र नाश हो इस संकल्प के साथ 21 दिवसीय श्री सुदर्शन कवच का विशिष्ट अनुष्ठान श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में 22 मार्च से शुरू किया जा रहा है। नवसंवत्सर एवं नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में भी कोरोना से मुक्ति का संकल्प प्रमुख रूप से होगा।
विज्ञापन
coronavirus update shri krishna janmasthan temple mathura closed on Janta Curfew
द्वारिकाधीश मंदिर का द्वार - फोटो : Amar Ujala
रविवार को द्वारिकाधीश मंदिर पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्रात:काल मंगला के दर्शन 6:30 से 6:45 तक खुलेंगे। तत्पश्चात 7 बजे से और पूरे समय मंदिर के पट बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मंदिर के अंदर ठाकुर जी की सेवा का क्रम चालू रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed