{"_id":"5ebcfe57a353255316036e57","slug":"coronavirus-lockdown-migrant-workers-mother-carrying-son-on-briefcase-video-goes-viral-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में लाचारी: पैदल चलते-चलते थक गया बेटा तो मां ने सूटकेस पर लिटाकर तय किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में लाचारी: पैदल चलते-चलते थक गया बेटा तो मां ने सूटकेस पर लिटाकर तय किया सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 May 2020 01:28 PM IST
सार
पंजाब से आया श्रमिकों का यह दल बुधवार को आगरा पहुंचा
मासूम के पैर थक गए तो मां ने सूटकेस पर लिटाकर खींचा
विज्ञापन
1 of 6
सूटकेस पर लेटा मासूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार रोडवेज बसें चलवा रही है, लेकिन इन सबके बीच कई श्रमिक दुश्वारियों का बोझ ढोने को मजबूर हैं। कोई पैदल ही घर जा रहा है तो कोई साइकिल से..। सबकी अपनी-अपनी कहानियां हैं। इनकी मार्मिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो आगरा से सामने आया है।
2 of 6
सूटकेस पर बेटे को लिटाकर तय किया मां ने सफर
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में एक महिला अपने मासूम बेटे को ट्राली वाले सूटकेस पर लिटाकर खींचते हुए ले जा रही है। महिला के साथ कई अन्य लोग भी पैदल जा रहे हैं।
3 of 6
सूटकेस पर बेटे को लिटाकर तय किया मां ने सफर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रमिकों का यह दल पंजाब से पैदल चलकर आया। ये सभी झांसी और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। ये श्रमिक बुधवार को आगरा पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सूटकेस पर बेटे को लिटाकर तय किया मां ने सफर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पैदल चलते-चलते जब मासूम थक जाता है तो उसकी मां ने उसे ट्राली वाले सूटकेस पर लिटा दिया। इसके बाद मां ने कई किलोमीटर तक सूटकेस को खींचकर सफर तय किया।
विज्ञापन
5 of 6
सूटकेस पर लेते बेटे को खींचकर ले जाती मां
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को ये श्रमिक आगरा पहुंचे। सूटकेस पर लेटे मासूम को देखकर लोगों ने महिला से पूछा तो उसने बताया कि वो पंजाब से ऐसे ही सफर तय करके आई है। उसे झांसी तक जाना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।