फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: चीन के वुहान शहर में फंसे एटा के दंपती, परिवार को मिली खुशी की खबर

Sun, 16 Feb 2020 09:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 16 Feb 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Indian Couple Will Return India From Wuhan City Of China
पत्नी नेहा के साथ आशीष यादव - फोटो : अमर उजाला
चीन के वुहान शहर में फंसे एटा जिले के जलेसर निवासी दंपती जल्द अपने वतन लौटेंगे। उनकी स्वदेश वापसी के लिए सांसद हरनाथ सिंह, राजवीर सिंह राजू भैया और एसपी सिंह बघेल सहित कई संस्थाओं ने प्रयास किए थे। शुक्रवार को परिवार की उम्मीद और बढ़ गई जब पता लगा कि बुधवार तक दंपती भारत लौट सकते हैं।
Coronavirus Indian Couple Will Return India From Wuhan City Of China
आशीष - फोटो : अमर उजाला
जलेसर के ऊंचा गांव निवासी आशीष ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से एमएससी की तो फिजिक्स में पीएचडी अमेरिका से की है। वो चीन में वैज्ञानिक हैं। नवंबर 2018 में उनकी शादी नेहा से हुई। इसके एक साल बाद 2 नवंबर 2019 को पत्नी नेहा को भी वुहान ले गए। कोरोना वायरस के चलते अन्य भारतीय लौट रहे थे, उस समय नेहा बीमार थी। इसके चलते वो भारत नहीं आ पाए थे।
Coronavirus Indian Couple Will Return India From Wuhan City Of China
आशीष यादव - फोटो : अमर उजाला
वुहान शहर में पिछले तीन हफ्तों से घर में कैद आशीष यादव उर्फ नीटू ने परिवार को बताया था कि अब राशन-पानी खत्म होने लगा है। इससे खाने-पीने में परेशानी हो रही है। घर में जो राशन था वो खत्म हो गया है। वो जिस इमारत में रहते हैं, वो 23 मंजिला है और वो उस पर टॉप फ्लोर पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Indian Couple Will Return India From Wuhan City Of China
जिलाधिकारी सुखलाल भारती - फोटो : Facebook
उनकी परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने चीन के वुहान में फंसे दंपती आशीष यादव और नेहा के संबंध में प्रमुख सचिव गृह से फोन पर वार्ता की और उन्हें पत्र भी भेजा। वहीं सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी वार्ता की। 
 
विज्ञापन
Coronavirus Indian Couple Will Return India From Wuhan City Of China
भाजपा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि विदेशमंत्री के सचिव प्रशांत कुमार को विदेशमंत्री ने तत्काल चीन में फंसे हुए आशीष यादव एवं पत्नी नेहा यादव से वार्ता कर कुशलक्षेम पूछने के साथ ही सकुशल स्वदेश वापसी के संदर्भ निर्देशित किया गया। वहीं आशीष यादव के द्वारा बताया गया है कि उन्हें वुहान शहर से किसी अन्य एयरपोर्ट द्वारा स्वदेश वापसी कराई जाए। उन्होंने चांगशा अथवा नानजिंग एयरपोर्ट द्वारा स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है। आशीष को वतन वापस लाने की कवायद में जलेसर ग्लोबल फाउंडेशन की टीम भी सक्रिय रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed