{"_id":"5e47e1318ebc3ee5913ca398","slug":"holi-special-barsana-braj-dulhe-temple-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज दूलह मंदिर: गोपियों से बचने के लिए यहां छिपे थे श्रीकृष्ण, होली पर जीवंत होती है यह परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज दूलह मंदिर: गोपियों से बचने के लिए यहां छिपे थे श्रीकृष्ण, होली पर जीवंत होती है यह परंपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरसाना (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ब्रज दूलह मंदिर में हुरियारिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रज की अद्भुत होली विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां होली से जुड़ी कई परंपराएं आज भी जीवंत होती है। इनमें एक परंपरा के अनुसार बरसाना में आज भी भगवान श्रीकृष्ण की लाठियों से पिटाई होती है। कटारा हवेली स्थित ब्रज दूलह मंदिर में ब्रज की राधा स्वरूप हुरियारी कृष्ण को लाठियां मारती हैं।
2 of 6
ब्रज दूलह मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना के कटारा हवेली स्थित ब्रज दूलह मंदिर को रूपराम कटारा ने बनवाया था। तभी से उनके परिवार की महिलाएं ब्रज दूलह के रूप में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करती हैं। ब्रज में केवल यही ऐसा मंदिर है, जहां होली पर विग्रह श्रीकृष्ण पर लाठियां पड़ती हैं।
3 of 6
लठामार होली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज दूलह मंदिर में पूजा केवल महिलाएं करतीं हैं। लठामार होली वाले दिन नंदगांव के हुरियारे कटारा हवेली पहुंच कर श्रीकृष्ण से होली खेलने को कहते हैं। कटारा परिवार द्वारा हुरियारों का स्वागत किया जाता है। उनको भाग और ठंडाई पिलाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ब्रज दूलह मंदिर की सेवायत की राधा कटारा
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज दूलह मंदिर की सेवायत की राधा कटारा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण कटारा हवेली में ब्रज दूलह के रूप में विराजमान हैं। यहां सभी व्यवस्थाएं महिलाएं करती हैं। होली के दिन लठामार होली की शुरुआत ब्रज दूलह के साथ होली खेलते हुए होती है।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीकृष्ण का विग्रह
- फोटो : अमर उजाला
पौराणिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण गोपियों को कई तरह से परेशान किया करते थे। कभी उनकी मटकी फोड़ देते तो कभी चीरहरण कर लेते। एक बार बरसाना की गोपियों ने कृष्ण को सबक सिखाने की योजना बनाई। उन्होंने कृष्ण को उनके सखाओं के साथ बरसाना होली खेलने का न्यौता दिया। श्रीकृष्ण और ग्वाल जब होली खेलने बरसाना पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बरसाना की गोपियां हाथ में लाठियां लेकर खड़ी हैं। लाठियां देख ग्वाल-बाल भाग गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।