फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन में एहतियात: बांकेबिहारी मंदिर में बिना मास्क आए तो नहीं मिलेंगे दर्शन, धर्मस्थलों में सख्ती शुरू

Sat, 10 Apr 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Guide Line Follow In Banke Bihari Mandir Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में सैनिटाइज करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मंदिरों ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। श्रीबांकेबिहारी, प्रेम मंदिर, रंगनाथ और द्वारिकाधीश मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रशासन के निर्देश पर बगैर मास्क के प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। बिना मास्क वालों को पुलिस वापस भेज रही है। साथ ही लाउडस्पीकर से एनाउंस करके लोगों को कोरोना से बचने के तरीके भी बता रही है। बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना से इस कदर भय का वातावरण बना कि बाजारों में धीरे-धीरे सन्नाटा छाने लगा है। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बड़ी तेजी से घट रही है।

 
Corona Virus Guide Line Follow In Banke Bihari Mandir Vrindavan
मंदिर में हाथ सैनिटाइज करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की दूसरी लहर से धर्म नगरी वृंदावन-मथुरा में भय का वातावरण है। दर्शनार्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। मंदिर प्रबंधन भी सख्ती बरतने लगे हैं। प्रशासन ने भी कड़ाई बरतने के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। अब तक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करने वाला श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन अब सख्ती पर आ गया है। बगैर मास्क के यहां श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे लोगों को बीती रात से वापस किया जा रहा है। इसका असर श्रद्धालुओं की संख्या पर साफ दिखाई दे रहा है। अब मंदिर से कुछ दूरी तक ही लाइन नजर आ रही है। इससे चिंता के भाव एक बार फिर बाजार पर दिखाई देने लगे हैं। पंडा पुरोहित समाज ही नहीं दुकानदार भी इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं।
Corona Virus Guide Line Follow In Banke Bihari Mandir Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर पर आए भक्त (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पंडा पुरोहित समाज से गुड्डू लवानियां और बॉबी शर्मा का कहना है कि कोरोना की बढ़ती स्थितियों को देखते हुए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इससे पूर्व जैसी स्थिति फिर पैदा न हो। बाबू लाल का कहना है कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएं, जिससे कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके। लॉक लाउन होता है तो स्थितियां ज्यादा खराब होंगी।

कोरोना वायरस: मथुरा में कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिले, 7611 पहुंचा कुल संक्रमितों की आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus Guide Line Follow In Banke Bihari Mandir Vrindavan
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
मथुरा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी के साथ फैल रहा है। पिछले छह माह के बाद शुक्रवार को सर्वाधिक 113 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7611 हो गई है। एक्टिव केस 540 हैं। 



 
विज्ञापन
Corona Virus Guide Line Follow In Banke Bihari Mandir Vrindavan
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021 (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कुंभ और होली पर आई भीड़ से बढ़ा कोरोना
हाल ही में वृंदावन कुंभ खत्म हुआ है, जहां पर लाखों की संख्या में लोग आए। इसके बाद होली पर्व पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यही कारण रहा कि जिले में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रभाव वृंदावन में भी दिखाई देने लगा है, यहां पर ज्यादा मरीज निकल रहे हैं। चूंकि वृंदावन में मुख्य कारोबार पर्यटन पर ही निर्भर है। अगर कोरोना ने और जोर पकड़ा तो लोगों के सामने फिर मुसीबत खड़ी हो जाएगी। पर्यटक न आने पर पूरे जिले के होटल, गेस्टहाउस व धर्मशालाओं का कारोबार प्रभावित होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed