{"_id":"5c38c15dbdec2273554f3a40","slug":"convocation-of-dayalbagh-education-institute-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीईआई के 37वां दीक्षांत समारोह में छाईं छात्राएं, मेडल मिलते ही खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईआई के 37वां दीक्षांत समारोह में छाईं छात्राएं, मेडल मिलते ही खिल उठे चेहरे
Fri, 11 Jan 2019 09:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
DEI Convocation
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) का 37वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को दीक्षांत सभागार में संपन्न हुआ। वर्ष 2018 में सर्वोत्तम विद्यार्थी चुने जाने पर डी. गुरुप्यारी को फाउंडर्स मेडल दिया गया। सभी स्नातक स्तर की परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान पाने पर चंद्रकांता को और परास्नातक की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने पर इति गोयल को प्रेसीडेंट मेडल मिला। इस दीक्षांत समारोह में छात्राएं छायी रहीं।
DEI Convocation
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में 89 छात्र-छात्राओं को डायरेक्टर्स मेडल दिया गया। कुल 3823 छात्र-छात्राओं को वर्ष 2018 में विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए उपाधियां दी गईं। 59 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया गया। निदेशक प्रो. पीके कालरा ने संस्थान की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्रालय अमरजीत सिन्हा रहे। उन्होंने ग्रामीण विकास, रोजगारपक शिक्षा, कौशल विकास और औपचारिक शिक्षा प्रणाली में डीईआई के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
DEI Convocation
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि देश वर्ष 2022 तक गरीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में अग्रसर है। सामाजिक सुरक्षा, तकनीकी विकास, रोजगार व परिवहन के साधनों से गरीबी उन्मूलन व नवीन भारत के निर्माण की परिकल्पना को सार्थक बनाया जा सकता है। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रशांत ने की। संस्थान के शिक्षा परामर्शदाता समिति के अध्यक्ष प्रो. पीएस सत्संगी (गुरु महाराज) और रानी साहिबा भी मौजूद रहे। कुलसचिव प्रो. आनंद मोहन ने पदक पाने विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
DEI Convocation
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान के अध्यक्ष प्रेम प्रशांत ने मुख्य अतिथि अमरजीत सिन्हा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान किया। डीईआई का वर्ष 2018 का ‘डिस्टिंगुइस्ट एल्युमिनाई अवार्ड’ प्रो. आनंद श्रीवास्तव को दिया गया। जो कि जर्मनी के एक विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह उपस्थित नहीं थे, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम से जुड़े।
विज्ञापन
DEI Convocation
- फोटो : अमर उजाला
फाउंडर्स मेडल पाने वाली डी. गुरुप्रिया ने बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनके पिता डी. गणेश्वर राव डीईआई में ही मैकेनिकल विभाग में शिक्षक हैं। मां डी. गुरुप्यारी सत्संग सभा में सेवारत हैं। डी. गुरुप्रिया ने दयालबाग के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से पढ़ाई की।