{"_id":"5c375cd9bdec227365147e41","slug":"clash-in-municipal-corporation-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें
आगरा नगर निगम में गुरुवार को बवाल हो गया। धांधूपुरा इलाके की एक जमीन के मसले पर नगर निगम में ज्ञापन देने आए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को नगर निगम के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर को तो पुलिस की मौजूदगी में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया।
नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें
2 of 11
clash in nagar nigam
- फोटो : अमर उजाला
निगम कर्मियों का आरोप है कि गोविंद पाराशर और उसके साथ आए लोगों ने सहायक नगर आयुक्त के साथ मारपीट और आफिस में तोड़फोड़ की। नगर निगम के अधिकारियों की तहरीर पर गोविंद पाराशर और अज्ञात साथियों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें
3 of 11
clash in nagar nigam
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज क्षेत्र के धांधूपुरा में नगर निगम की जमीन है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। नगर निगम के अधिकारी पिछले दिनों जमीन खाली कराने गए थे। जिन लोगों का कब्जा था उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारी क्षेत्र के एक बड़े होटल संचालक से मिलीभगत कर गरीबों को उजाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें
4 of 11
clash in nagar nigam
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में नगर आयुक्त को ज्ञापन देने नगर निगम गए थे। उनके साथ महिलाएं भी शामिल थीं। नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर 'संग्राम', देखिए मारपीट की लाइव तस्वीरें
5 of 11
clash in nagar nigam
- फोटो : अमर उजाला
पहले वित्त नियंत्रक उनका ज्ञापन लेने पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार दिया। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला पहुंचे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनसे गालीगलौज कर दी। इससे नाराज होकर अनुपम शुक्ला अपने कार्यालय में आए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।