फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका गांधी को भेजी मैनपुरी के करीमगंज की रिपोर्ट, ऐसे हैं हालात

Sat, 19 Sep 2020 05:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders sent dengue affected village Karimganj report to Priyanka Gandhi
करीमगंज में बुखार का कहर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मैनपुरी जिले के गांव करीमगंज पहुंचा। गांव में बुखार से पीड़ित और उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से गांव में बुखार से बचाव के इंतजाम कराए जाने की मांग की। इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने यहां की रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू को भेजी है।




संबंधित खबर- यूपी के इस गांव में बुखार का कहर, 15 दिनों में आठ की मौत, 160 मरीजों का हो रहा उपचार

Congress leaders sent dengue affected village Karimganj report to Priyanka Gandhi
करीमगंज में बुखार से पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर गांव करीमगंज में बुखार का कहर थम नहीं रहा। 20 दिनों में यहां बुखार से पीड़ित नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। 200 से अधिक से लोग बीमार हैं। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पांच दिन गांव में डेरा डाले हुए हैं। अस्थायी अस्पताल में मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। 
Congress leaders sent dengue affected village Karimganj report to Priyanka Gandhi
करीमगंज में ग्रामीणों से जानकारी लेते कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के अनुसार उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने गांव में अस्थायी अस्पताल तो बना दिया है, लेकिन व्यवस्थाओं और दवाओं की कमी है। गांव में अभी तक डीडीटी का छिड़काव नहीं कराया गया है। सफाई कराने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। निजी पैथॉलॉजी में डेंगू की पुष्टि की जा रही है, लेकिन प्रशासन डेंगू बुखार को नहीं मान रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress leaders sent dengue affected village Karimganj report to Priyanka Gandhi
कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भेजी रिपोर्ट
ग्रामीणों की मांग है कि गांव में बचाव के ठोस उपाय किए जाएं। कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने गांव के हालात और बुखार पीड़ितों के संबंध में रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू को भेजी है। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय दुबे, आशीष दुबे, जीतू राठौर शामिल रहे।
विज्ञापन
Congress leaders sent dengue affected village Karimganj report to Priyanka Gandhi
स्वास्थ्य विभाग ने बांटी दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
करीमगंज में लगभग 20 दिन पहले बुखार के पांच मरीज मिले थे। इसके बाद से यहां लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ता गया। शनिवार को एक और युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक को बुखार आ रहा था। 20 दिनों में नौ मरीजों की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed