फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने का विरोध, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Wed, 04 Dec 2019 01:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Dec 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders protest over spg suraksha of gandhi family in firozabad
कांग्रेस नेताओं ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा को हटाया तो कांग्रेसियों में उबाल आ गया है। फिरोजाबाद में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। मांग की गई कि एसपीजी सुरक्षा को लौटाया जाए। वहीं कांग्रेसी नेताओं ने मांग की कि किसानों की समस्याएं भी जल्द से जल्द निस्तारित की जाएं।
Congress leaders protest over spg suraksha of gandhi family in firozabad
गांधी परिवार की सुरक्षा हटाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए कांग्रेसी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मुख्यालय पर धरना देने के लिए कांग्रेसी नेता सुबह से ही बैठ गए। 
Congress leaders protest over spg suraksha of gandhi family in firozabad
कांग्रेस - फोटो : social media
फिरोजाबाद में धरने पर बैठे नेताओं ने सरकार को जमकर कोसा। तानशाह बताकर नारेबाजी की। भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress leaders protest over spg suraksha of gandhi family in firozabad
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
सुरक्षा के मसले पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में सेंधमारी हुई थी। प्रियंका के एक कार घुस गई थी। प्रियंका के घर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों ने कोई पड़ताल नहीं की थी। 
 
विज्ञापन
Congress leaders protest over spg suraksha of gandhi family in firozabad
धरने पर बैठे नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसीजनों ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अच्छा नहीं कर रही है। किसानों को समय से बीज, खाद नहीं मिल रहा है। किसानों को उनकी फसल के मुताबिक समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। कांग्रेस नेताओं के धरने से विरोधी खेमे में खलबली मची हुई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed