{"_id":"5de5ec978ebc3e55071b0b70","slug":"protect-from-son-said-65-year-old-woman-in-hariparwat-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साहब, मुझे घर से निकालना चाहता है बेटा, मां की फरियाद सुनकर पिघला पुलिस का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, मुझे घर से निकालना चाहता है बेटा, मां की फरियाद सुनकर पिघला पुलिस का दिल
Wed, 04 Dec 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
65 वर्षीय दुलारी देवी ने
- फोटो : अमर उजाला
साहब, मुझे बड़ा बेटा परेशान कर रहा है। कमरे पर भी कब्जा कर लिया है। छोटे बेटे के साथ भी नहीं रहने दे रहा है। 65 वर्षीय दुलारी देवी ने सोमवार को पुलिस से यही गुहार लगाई। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
हरीपर्वत पुलिस से गुहार लगाने पहुंची दुलारी देवी
- फोटो : अमर उजाला
बुढ़ान सैय्यद, हरीपर्वत निवासी दुलारी देवी ने पुलिस को बताया कि पति नारायण दास की फरवरी में मौत हो गई थी। उनके दो बेटे मनोज और केशव हैं। उनका 70 गज में पुश्तैनी मकान है।
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
पति ने मकान के तीन हिस्से किए थे। इसमें एक-एक कमरा बेटों और एक कमरा अपने लिए रखा था। पति की मौत के बाद केशव ने कमरे पर कब्जा कर लिया। अब वह उन्हें भी साथ नहीं रखना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलारी देवी
- फोटो : अमर उजाला
वह छोटे बेटे के साथ गुजारा करती हैं। इसके बावजूद बड़ा बेटा घर से निकालना चाहता है। दुलारी देवी ने कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौकी प्रभारी को जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि रामलाल वृद्घाश्रम में ऐसे कई मामले हैं जिनमें बहू द्वारा बुजर्गों को प्रताड़ित करने का आरोप है। हाल ही में एक दंपति ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनका घर शाहगंज के शिवाजी नगर में है। इकलौता बेटा मोहित शर्मा नौकरी करता है। बहू ने इन्हेलर छीन लिया तो वह घर के बाहर आ गए। राहगीरों ने उन्हें तड़पता देख अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वह पत्नी को लेकर वृद्धाश्रम आ गए उन्होंने बताया कि बहू के खिलाफ थाना शाहगंज में शिकायत की। उसके पिता के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी दी और एफआईआर की कॉपियां भी दीं। बहू के भाई के खिलाफ भी मुकदमे विचाराधीन हैं, लेकिन पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना था कि बेटा भी अपने ससुर से डरता है।