{"_id":"601bf2b18ebc3e6ffd159b83","slug":"commissioner-amit-gupta-visits-vrindavan-kumbh-mela-said-covid-negative-certificate-for-saints","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ: बाहर से आने वाले साधु-संतों के लिए अनिवार्य होगा कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र, कमिश्नर ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ: बाहर से आने वाले साधु-संतों के लिए अनिवार्य होगा कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र, कमिश्नर ने दिए निर्देश
Fri, 05 Feb 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन कुभ मेला: संतों के साथ बैठक करते कमिश्नर अमित गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 16 फरवरी से प्रस्तावित वृंदावन कुंभ मेला बैठक की तैयारियों की समीक्षा कमिश्नर अमित गुप्ता ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ की। मेलास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने संतों से भी मुलाकात की और कहा कि बाहर से आने वाले साधु-संतों को कोविड निगेटिव का प्रमाणपत्र लाने की अनिवार्यता रहेगी। यहां आने की तिथि से पांच दिन पुराना प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। हालांकि कोविड जांच के लिए स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्था की जा रही। मेला में कोविड अस्पताल भी बनाया जाएगा।
वृंदावन कुंभ: मेला क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन बिछाने का होता कार्य
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में चार्ज लेने के बाद कमिश्नर अमित गुप्ता गुरुवार को पहली बार वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने सभी विभागों को अपना काम निर्धारित अवधि में पूरा करने के दिशा निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि अगले चार-पांच दिन में यमुना में अतिरिक्त जल आने लगेगा। वृंदावन कुंभ करीब 20 हजार साधु-संतों के आने की संभावना है। मथुरा-वृंदावन मार्ग का आवागमन भी जल्द पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी से कहा गया है।
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते कमिश्नर अमित गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को कमिश्नर अमित गुप्ता ने मेला की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ तैयारियों की वृंदावन टीएफसी में समीक्षा की। सभी विभागों ने अपनी कार्य प्रगति बताई। इसके कमिश्नर ने मेलास्थल का निरीक्षण किया। यहां यमुना पर बन रहे घाट को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते कमिश्नर व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम नवनीत चहल, एसएसपी गौरव ग्रोवर, मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ सहित विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारियों के अलावा नगर निगम के उपसभापति श्रीराधाकृष्ण पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, रामविलास चतुर्वेदी, बिहारीलाल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Kumbh Mela 2021: वृंदावन में श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी हठयोगियों की साधना
ये भी पढ़ें- Kumbh Mela 2021: वृंदावन में श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी हठयोगियों की साधना
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ मेला 2021: कुंभ को लेकर होता कार्य
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेला जमीन आवंटन में फंसा पेंच, संत नाराज
कुंभ मेला बैठक में जमीन आवंटन का पेंच फंस गया है। अभी तक संतों के साथ सामाजिक संस्था और भागवताचार्यों को भी जमीन आवंटित नहीं हो सकी है। यह मुद्दा गुरुवार को कमिश्नर के समक्ष भी उठा। वैष्णव संतों ने विभिन्न अखाड़ों के लिए आवंटित जमीन को अपर्याप्त बताते हुए क्षेत्र में भागवताचार्यों को जमीन आवंटन निरस्त करने की मांग की। डीएम और मेलाधिकारी ने संतों को समाधान का भरोसा दिया। इसके अलावा यही मुद्दा भागवताचार्य और सामाजिक संस्थाओं ने भी उठाया। कमिश्नर से मुलाकात करने वाले संतों में महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, महंत सुंदर दास महाराज, महंत लाड़लीशरण दास महाराज, महंत हरिशंकरदास नागा महाराज आदि प्रमुख रहे। हालांकि जमीन को लेकर बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ और प्लॉट बढ़ाए गए हैं।