फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महज 20 हजार में बेचे दो मासूम, अंतरराष्ट्रीय गैंग ने लगाई बोली, सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कल्पना ने खोले कई 'रहस्य'

Mon, 20 Jul 2020 11:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Jul 2020 11:10 AM IST
सार

 नर्स को पति सहित थाना फतेहाबाद लाई पुलिस

विज्ञापन
Commercial surrogacy Case Nurse Told Story Of Sold children
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग की सरगना नेपाल की अस्मिता की एजेंट सिलीगुड़ी की नर्स कल्पना और उसके पति सूरज को पुलिस रविवार रात को आगरा ले आई। सोमवार को दंपति और रिमांड पर लिए गए आरोपी राहुल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सिलीगुड़ी की एजेंट नर्स ने दो बच्चों को 20 हजार रुपये लेने के बाद अस्मिता के कर्मचारियों के हवाले किया था।


संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
Commercial surrogacy Case Nurse Told Story Of Sold children
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
19 जून को थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पुलिस ने फरीदाबाद की नीलम सहित पांच लोगों को तीन नवजात बच्चियों के साथ पकड़ा था। तीनों को बेचने के लिए नेपाल बार्डर पर ले जाया जा रहा था। इसके बाद दिल्ली का आनंद राहुल सारस्वत पकड़ा गया।

संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
 
Commercial surrogacy Case Nurse Told Story Of Sold children
आरोपी राहुल आनंद और गिरोह की सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने राहुल को छह दिन की रिमांड पर लिया। इसमें उसने कई राज उगले थे। गैंग के मास्टर माइंड नोएडा के डॉक्टर विष्णुकांत का नाम सामने आया। वह नेपाल की अस्मिता का पति निकला। पुलिस ने सिलीगड़ी के बागडोगरा निवासी नर्स कल्पना और उसके पति सूरज को गिरफ्तार किया। 

संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
विज्ञापन
विज्ञापन
Commercial surrogacy Case Nurse Told Story Of Sold children
एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसपी आरए प्रमोद कुमार ने बताया कि नर्स और उसके पति को पुलिस फतेहाबाद थाना ले आई है। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ में कल्पना ने बताया कि वह अस्मिता के लिए काम करती है। 

संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
विज्ञापन
Commercial surrogacy Case Nurse Told Story Of Sold children
नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
राहुल पूर्व में दो बच्चों को लेकर आया था। इन्हें नेपाल से आए अस्मिता के एजेंट के हवाले किया था। इसके बदले उन्हें 20 हजार रुपये मिले थे। अब पुलिस कल्पना से यह पता करेगी कि वह कब से अस्मिता की एजेंट है। कितने बच्चों को अस्मिता के एजेंट के हवाले कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed