हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं... पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इन शब्दों से उनके पैतृक गांव बटेश्वर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल के कपाल पर भविष्य की नई इबारत लिखने की तैयारी कर ली है। बटेश्वर में योगी ने आयकर छापों पर पीड़ित कार्ड खेलने को पूर्व काल की सरकार के भ्रष्टाचार से जोड़कर अगले चुनाव का मुद्दा तय कर दिया तो पार्टी के सर्वोच्च नेता रहे वाजपेयी की यादों और उनके नाम पर विकास योजनाओं को शुरू करने के सहारे लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा। योगी ने संस्कृत शिक्षकों और उर्दू अनुवादकों की चर्चा छेड़कर अगले चुनाव के मुद्दों को धार दी।
आगरा: काल के कपाल पर योगी ने लिखी भविष्य की इबारत, अटल के बटेश्वर को दिखाया विकास का सपना
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:57 AM IST
सार
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों पर भ्रष्टाचार को लेकर प्रहार किया। आगामी चुनाव के मुद्दों की झलक भी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन