फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान: अटल के नाम पर बनेगा म्यूजियम, बटेश्वर बनेगा सुंदर पावन धाम

Sun, 26 Dec 2021 10:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath announced to build a museum in the name of Atal Bihari Vajpayee in Bateshwar Agra
मंच पर सीएम योगी, सांसद, राज्यमंत्री व पूर्व मंत्री - फोटो : अमर उजाला

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके पैतृक गांव में विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर में अटल म्यूजियम बनाने और बटेश्वर को पावन धाम की तरह विकसित करने की घोषणा की। योगी ने कहा कि अटल के नाम पर बनने वाले म्यूजियम में उनकी बचपन की यादों, कथाओं, परिवार के संस्मरण, फोटो को सहेजा जाएगा। उन्होंने बटेश्वर नाथ मंदिर के सामने हुई सभा में लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार पूर्व प्रधानमंत्री की भावनाओं के अनुरूप बटेश्वर को पावन धाम के रूप में विकसित करेगी।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बटेश्वर में सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में लगाई गई अटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसके बाद मंच पर पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। बटेश्वर के लोगों से अटल के जुड़ाव को समझते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाह की विधायक पक्षालिका सिंह उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री की भूमि पर आमंत्रित करती रहीं। वह अब उनकी जयंती के शुभ मौके पर आए हैं तो यह उनका सौभाग्य है। 

CM Yogi Adityanath announced to build a museum in the name of Atal Bihari Vajpayee in Bateshwar Agra
मंच पर सीएम योगी, सांसद और विधायकगण - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने अपने कई कार्यक्रम छोड़ दिए और अटल की स्मृति में युवाओं को टैबलेट, फोन देने की शुरुआत की। योगी ने इसके बाद अटल के नाम पर प्रदेश और केंद्र में चल रहीं योजनाओं को गिनाया। अटल की स्मृतियों को सहेजने के लिए म्यूजियम के निर्माण की घोषणा की।
CM Yogi Adityanath announced to build a museum in the name of Atal Bihari Vajpayee in Bateshwar Agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने इनका किया शिलान्यास
- बटेश्वर के पर्यटन विकास, सुंदरीकरण योजना, 7.99 करोड़ रुपये
- जगनेर में बहुपयोगी बीज स्टोर, टेक्नोलॉजी सेंटर, 80 लाख रुपये
- इनर रिंग रोड के पहले, दूसरे चरण को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर, 24.31 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath announced to build a museum in the name of Atal Bihari Vajpayee in Bateshwar Agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इन योजनाओं का किया लोकार्पण
- बटेश्वर में सांस्कृतिक संकुल केंद्र, 9.99 करोड़ रुपये
-आगरा जोन कार्यालय भवन निर्माण, 5.16 करोड़ रुपये
- बटेश्वर में घाट निर्माण109 मीटर, 3.60 करोड़ रुपये
- फतेहाबाद में राजकीय इंटर कालेज निर्माण, 2.72 करोड़ रुपये
- खेरागढ़ में अग्निशमन केद्र का निर्माण, 9.07 करोड़ रुपये
- ग्रामीण क्षेत्रों में 50 रेट्रोफिटिंग, 6 पेयजल योजना, 130.86 करोड़ रुपये
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath announced to build a museum in the name of Atal Bihari Vajpayee in Bateshwar Agra
मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
माफिया पर चलाया बुलडोजर, कभी देखा ऐसा सीएम
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि योगी ने प्रदेश से माफिया को भगा दिया। माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलवा दिया। कभी देखा है ऐसा सीएम। हमने तो कभी नहीं देखा था। अब भारत मां को डायन कहने वाला सांसें गिन रहा है। माफिया डरकर भाग रहे हैं। वैसे भी पीएम कह चुके हैं कि यूपी प्लस योगी यानी उपयोगी। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने मुख्यमंत्री को बटेश्वरनाथ का चित्र भेंट किया तो सांसद ने गदा भेंट की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed