फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न बेंच, न बैराज, न ही बटेश्वर की बात, अटलजी को भी भूल गए 'सरकार'

Thu, 10 Jan 2019 12:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and Cm Yogi forget Atal Bihari Vajpayee in Agar Rally
अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी
आगरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी उम्मीदें थीं। कुछ घोषणाएं हुई भी हैं, लेकिन ताजनगरी के अरमां दिल में ही रह गए। जिन घोषणाओं की उम्मीद थी, वे नहीं की गई हैं। न हाईकोर्ट बेंच की बात हुई, न बैराज की। सबसे चौंकाने वाली बात रही कि अटलजी के बटेश्वर के लिए कोई योजना नहीं दी गई। इतना ही नहीं अटलजी न किसी ने नाम लिया और न ही उनकी तस्वीर रैली में दिखाई दी। 

न बेंच, न बैराज, न ही बटेश्वर की बात, अटलजी को भी भूल गए 'सरकार'

PM Modi and Cm Yogi forget Atal Bihari Vajpayee in Agar Rally
विरोध करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से चल रही है। अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस की लाठी भी झेल चुके हैं। आंदोलन चल रहा है। इस बार भी पीएम का कार्यक्रम आते ही अपनी बात उन तक पहुंचाने का प्रयास किया। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले भी थे। उन्होंने कह दिया था कि वो चाहते हैं कि बेंच बने लेकिन यह उनके हाथ में नहीं। लोगों ने सोचा कि पीएम के तो हाथ में है, वो कुछ न कुछ जरूर बोलेंगे बेंच पर, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

न बेंच, न बैराज, न ही बटेश्वर की बात, अटलजी को भी भूल गए 'सरकार'

PM Modi and Cm Yogi forget Atal Bihari Vajpayee in Agar Rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
बैराज भी आगरा के लिए जरूरी योजना है। इसकी घोषणा होती रही है। लेकिन इसका शिलान्यास नहीं किया गया। इस पर कोई बात भी नहीं हुई। सबसे ज्यादा हैरानी अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर के विकास के लिए कोई घोषणा न होने से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न बेंच, न बैराज, न ही बटेश्वर की बात, अटलजी को भी भूल गए 'सरकार'

PM Modi and Cm Yogi forget Atal Bihari Vajpayee in Agar Rally
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर को तीर्थस्थल और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के लिए मांग की गई थी। इसके बावजूद कोई घोषणा नहीं की गई। सीएम योगी ने पिछले साल कहा था कि बटेश्वर का विकास जल्द होगा लेकिन कई महीने बीतने पर भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

न बेंच, न बैराज, न ही बटेश्वर की बात, अटलजी को भी भूल गए 'सरकार'

PM Modi and Cm Yogi forget Atal Bihari Vajpayee in Agar Rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के लाल भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भी भुला दिया गया। रैली में न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिया और न ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने। नेताओं ने होर्डिंग और पोस्टरों में भी अटलजी के फोटो नहीं लगाए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed