{"_id":"6356133b3849a7708a034f28","slug":"child-murder-to-take-revenge-from-father-in-agra-crime-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक बदला: चार साल के मासूम की हत्या के लिए चुना दिवाली से पहले का दिन, ताकि दोस्त को देख सके तड़पता हुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक बदला: चार साल के मासूम की हत्या के लिए चुना दिवाली से पहले का दिन, ताकि दोस्त को देख सके तड़पता हुआ...
Mon, 24 Oct 2022 02:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 02:55 PM IST
विज्ञापन
गोल्डी का फाइल फोटो और पिता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के शंभू नगर में चार साल के बच्चे की हत्या के बाद पिता सदमे में है। चार साल के गोल्डी की हत्या करने का आरोपी बंटी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। बंटी और बबलू के बीच गहरी दोस्ती थी। ये दोस्ती टूटी तो रंजिश का ऐसा बीज पनपा कि बंटी किसी भी हाल में बबलू को तड़पते हुए देखना चाहता था। पुलिस सूत्रों की मानें तो यही वजह थी कि उसने गोल्डी की हत्या के लिए दिवाली से पहले का समय चुना।
Trending Videos
आरोपी बंटी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार बंटी रोजाना बबलू की गली में आता था। चक्कर काटकर चला जाता था। वह शनिवार शाम को अपने साथी मैनपुरी निवासी टिंका के साथ आया था। वह शंभू नगर में ही किराये पर रहता है। बंटी जब आया तो बबलू घर में नहीं था। उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। बंटी ने पहले उसे चॉकलेट दिलाई। उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर शव हौद में फेंक दिया। इसके बाद उसे तलाशने का नाटक करने लगा। टिंका हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वह हाल ही में जमानत पर छूटकर आया है।
बच्चे की मौत के बाद बिलखती दादी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ शक
- आरोपी हत्या के बाद परिवार के पास पहुंचा था, वह पिता के साथ मासूम की तलाश में लग गया।- वह बार-बार एक ही बात कह रहा था कि किसी भगत से पूछ रहा है, वह उसे बता देंगे।
- बाद में एक या दो किलोमीटर में ही उसके होने के बारे में बताने लगा।
- कालिंदी विहार में ले जाकर रुक गया। बाद में इशारा करके एक मार्केट से 20 कदम की दूरी पर खड़ा हो गया। इशारा करके बबलू को भेजा, खुद दूसरी तरफ घूम गया।
- दुकानों के बाहर बनी तीसरी हौद में शव पड़ा हुआ मिला, जब पुलिस को शव के बारे में बताने वाले का पता चला तो उस पर शक हो गया।
- आरोपी से पूछताछ में यह भी पता चला कि उसने बालक को ले जाने के लिए शाम का समय चुना था, क्योंकि शाम को लोग पानी भरने जाते हैं।
- जिस समय गोल्डी को लेकर गया, उस समय परिवार के लोग पानी भरने गए थे, उसे परिवार को कोई सदस्य देख नहीं पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के पीछे रंजिश
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। दो संदिग्धों से पूछताछ की गई है। हत्याकांड के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
बच्चे का पिता बबलू
- फोटो : अमर उजाला