फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: पिता से हत्यारा मान बैठा था रंजिश, इसलिए दिवाली से पहले कर दी उसके चार साल के बच्चे की हत्या

Mon, 24 Oct 2022 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
Child murder case in agra dispute about making Prasad of Bhandara shot to take revenge from father
गोल्डी का फाइल फोटो और पिता - फोटो : अमर उजाला
आगरा एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के  शंभू नगर में चार साल के बच्चे की हत्या के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने घर के बाहर से बच्चे को अगवा किया था। उसके सीने में गोली मारकर शव को कालिंदी विहार में एक हौद में फेंक दिया। हत्याकांड के बाद आरोपी युवक बच्चे के पिता के साथ उसे तलाशने का नाटक करता रहा। बाद में खुद ही शव बरामद करा दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना के पीछे भंडारे का प्रसाद बनाने का विवाद सामने आया है। 

इकलौता बेटा था गोल्डी 

शंभू नगर निवासी बबलू दक्ष का हलवाई का काम है। उन्होंने बताया कि गोल्डी उनका इकलौता बेटा था। गोल्डी शनिवार शाम को छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। रात आठ बजे तक वो घर के अंदर नहीं आया। इस पर परिजन बाहर तलाश करने गए, लेकिन वो मिला नहीं। वहीं बबलू के साथ न्यू कृष्णा नगर निवासी बंटी भी काम करता है। वह भी गोल्डी की तलाश करने में आ गया।
Child murder case in agra dispute about making Prasad of Bhandara shot to take revenge from father
आरोपी बंटी - फोटो : अमर उजाला

बबलू ने पुलिस को बताया कि बंटी ने उसे बताया कि एक भगत से पता चला है कि गोल्डी कालिंदी विहार में है। रात तकरीबन 12:30 बजे वह उन्हें उसी स्थान पर ले गया, जहां बेटे का शव पड़ा था। शव हौद में पड़ा मिला। उसके पास ही तमंचा भी था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Child murder case in agra dispute about making Prasad of Bhandara shot to take revenge from father
बच्चे का पिता बबलू - फोटो : अमर उजाला

प्रसाद बनाने को लेकर विवाद

पुलिस ने बंटी को हिरासत में लिया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बंटी और बबलू साथ काम करते थे। सवा महीने पहले उन्हें एक काम मिला था। इसमें भंडारे का प्रसाद बनाना था। बबलू ने बंटी से भी प्रसाद बनाने के लिए रकम देने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इस पर उनमें ठन गई थी। बबलू और बंटी में बातचीत बंद हो गई थी। इसी विवाद में बंटी ने बबलू से बदला लेने का प्लान बनाया। इसमें अपने साथी टिंका को शामिल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Child murder case in agra dispute about making Prasad of Bhandara shot to take revenge from father
बच्चे की मौत के बाद बिलखती दादी - फोटो : अमर उजाला

बबलू नहीं मिला तो बेटे को ले गए

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बंटी रोजाना बबलू की गली में आता था। चक्कर काटकर चला जाता था। वह शनिवार शाम को अपने साथी मैनपुरी निवासी टिंका के साथ आया था। वह शंभू नगर में ही किराये पर रहता है। बंटी जब आया तो बबलू घर में नहीं था। उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। बंटी ने पहले उसे चॉकलेट दिलाई। उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर शव हौद में फेंक दिया। इसके बाद उसे तलाशने का नाटक करने लगा। टिंका हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वह हाल ही में जमानत पर छूटकर आया है।

विज्ञापन
Child murder case in agra dispute about making Prasad of Bhandara shot to take revenge from father
एसपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला

हत्याकांड के पीछे रंजिश

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। दो संदिग्धों से पूछताछ की गई है। हत्याकांड के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed